दिल्ली के पूर्वी जिले की डीसीपी प्रियंका कश्यप ने बताया कि मंडावली पुलिस स्टेशन के कर्मचारियों के खिलाफ पेशेवर कदाचार और पर्यवेक्षण में चूक से संबंधित शिकायत मिली थी। इस मामले में तथ्यों की जांच के लिए इंक्वायरी के आदेश दे दिए गए हैं। जिला पुलिस लाइंस में तीन पुलिसकर्मियों को तलब किया गया है।