- विश्व उर्दू दिवस पर ऑल तंजीम तहरीक-ए-उर्दू ने किया सम्मान समारोह
- उर्दू शिक्षकों, स्कूलों और रोजगार के अवसर बढ़ाने की उठी मांग
अमर उजाला ब्यूरो
पूर्वी दिल्ली। संविधान दिवस के अवसर पर ऑल तंजीम तहरीक-ए-उर्दू की ओर से विश्व उर्दू दिवस कार्यक्रम और सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इसमें संविधान के प्रति जागरूकता बढ़ाने और उर्दू भाषा के प्रचार-प्रसार पर चर्चा हुई। कार्यक्रम का आयोजन विभिन्न सामाजिक और शैक्षणिक संस्थाओं के संयुक्त सहयोग से किया गया। मुख्य अतिथि सफदरजंग अस्पताल के पूर्व डिप्टी डायरेक्टर डॉ. सैय्यद अहमद ने कहा कि लोगों को संविधान के प्रति जागरूक करने के साथ उर्दू भाषा के विकास के लिए भी प्रयास करने चाहिए। मुत्ताहिदा जमीयत उलेमा-ए-हिंद के राष्ट्रीय अध्यक्ष एचएम हाशिम मलिक ने कहा कि उर्दू को धर्म से जोड़कर नहीं देखना चाहिए। वहीं मोहम्मद यामीन सलमानी ने उर्दू के लिए स्कूल, शिक्षक और रोजगार के अवसर बढ़ाने की मांग उठाई। कार्यक्रम में शिक्षा, समाजसेवा और भाषा के क्षेत्र में योगदान देने वालों को सम्मानित किया गया।