फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Satish Kaushik : सुनिए तो सही, थोड़ा रुकिये तो सही.. दिल्ली पुलिस की 'कैलेंडर' को भावुक श्रद्धांजलि

Thu, 09 Mar 2023 05:36 PM IST
Digvijay Singh एएनआई, नई दिल्ली

सार

दिल्ली पुलिस ने भी सतीश कौशिक को कुछ इस तरह से श्रद्धांजलि दी है जिसे पढ़कर हर किसी के जहन में उनकी फिल्मों का फ्लैशबैक आ गया।
विज्ञापन
सतीश कौशिक (फाइल फोटो ) - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक्टर और डायरेक्टर सतीश कौशिक अब हमारे बीच नहीं हैं।  सतीश कौशिक ने बॉलीवुड की कई फिल्मों से लोगों का मनोरंजन किया। मिस्टर इंडिया का कैलेंडर हो या दीवाना मस्ताना का पप्पू पेजर उनका हर रोल आइकॉनिक था।

विज्ञापन

सतीश कौशिक का बुधवार को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। उनके निधन की जानकारी होते ही फिल्म जगत से लेकर देश भर में शोक की लहर दौड़ गई। केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह, यूपी के सीएम योगी, जावेद अख्तर, के अलावा बॉलीवुड सेलेब्स भी सोशल मीडिया पर अपना दुख जाहिर कर रहे हैं। सतीश कौशिक के असमय निधन से लोगों को काफी झटका लगा है। सबसे पहले उनके दोस्त और बॉलीवुड एक्टर अनुपम खेर ने सोशल मीडिया पर इस खबर की पुष्टि की।

 


इसी कड़ी में दिल्ली पुलिस ने भी सतीश कौशिक को कुछ इस तरह से श्रद्धांजलि दी है जिसे पढ़कर हर किसी के जहन में उनकी फिल्मों का फ्लैशबैक आ गया।




दिल्ली पुलिस यह भी पता करने की कोशिश कर रही है कि सतीश कौशिक  की मौत के पीछे कोई साजिश तो नहीं थी। पुलिस यह जानकारी जुटा रही है कि वह बुधवार पूरे दिन कहां और किसके साथ थे। सतीश कौशिक बिजवासन फार्महाउस में थे जब उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। उनके मैनेजर ने बताया कि 12:10 के आसपास उन्हें सांस लेने में दिक्कत हुई थी। फोर्टिस हॉस्पिटल (गुरुग्राम) ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। दिल्ली पुलिस को घटना की  सूचना दी गई। इस घटना की जांच चल रही है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें