नई दिल्ली। दिल्ली सरकार पात्र परिवारों को मुफ्त एलपीजी सिलिंडर उपलब्ध कराने की योजना के तहत मंगलवार को लाभार्थियों के बैंक खातों में आर्थिक सहायता हस्तांतरित करेगी। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता 10 नवंबर को दोपहर एक बजे नई दिल्ली स्थित तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण (डीबीटी) के माध्यम से राशि जारी करेंगी। कार्यक्रम में खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा भी मौजूद रहेंगे। ब्यूरो