फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नबी करीम में बुजुर्ग महिला को सम्मोहित कर लाखों के जेवरात ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। नबी करीम इलाके में बदमाशों ने एक बुजुर्ग महिला को सम्मोहित कर उससे लाखों रुपये के जेवरात ठग लिये। वारदात को तीन बदमाशों ने अंजाम दिया। बदमाशों के जाने के बाद पीड़िता को ठगी का पता चला। आरोपी बुजुर्ग महिला को उनके पहने हुए जेवरात के बदले एक कपड़े में कागज की रद्दी थमाकर फरार हो गए। पुलिस सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपियों की पहचान में जुटी है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक पीड़िता शीला देवी (65) परिवार के साथ रविदास पार्क, नबी करीम में रहती हैं। इनके परिवार में पति ताराचंद और बेटा हिम्मत व अन्य सदस्य हैं। सोमवार शाम वह अपने पति व बेटे के साथ एक मकान के पेपर तैयार करवाने के लिए मुल्तानी ढांडा इलाके में आई थीं। काम होने के बाद पीड़िता बाजार से सब्जी लेकर आने की बात कर पति व बेटे से अलग हो गईं।
इस बीच रास्ते में वह एक ठेले से सब्जी खरीदने लगीं तो एक युवक खाना खिलाने की बात कर उनसे बातचीत करने लगा। मना करने पर आरोपी ने कहा कि अच्छा वहां उस लड़के की बात सुन लो। पीड़िता युवक के कहने पर दूसरे युवक के पास पहुंची तो वहां दो युवक मिले। आरोपियों ने शीला को अम्मा कहकर निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन जाने का किराया मांगा। इसके बाद शीला को पता नहीं चला कि उन्होंने कब अपने पहनी हुई सोने की चेन, अंगुठियां और कानों की बालियां उतारकर बदमाशों के हवाले कर दीं। आरोपी उन्हें जेवरात के बदले नोट देने की बात कर कागज की रद्दी थमाकर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें