फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम मोदी से मिलना आसान: 5100 लोगों को नमो ऐप डाउनलोड करवाओ, प्रधानमंत्री से मिलने का मौका पाओ

Tue, 03 Aug 2021 11:55 AM IST
सुशील कुमार कुमार अमर उजाला, नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

भाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि दिल्ली प्रदेश के उन भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं को पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात करने का मौका मिलेगा, जो 51 सौ लोगों को नमो ऐप डाउनलोड करवाएंगे। 
विज्ञापन
नरेंद्र मोदी, प्रधानमंत्री - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूरे विश्व में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता बढ़ रही है, इसको देखते हुए हर कोई उनसे मिलने की उम्मीद लगाए बैठा है। लेकिन सभी को उनसे मिलना इतना आसान कहां है। इसको लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने एक तरकीब लगाई है। जिससे कोई भी देश के प्रधानमंत्री से मिल सकेंगे। 

विज्ञापन


तरकीब यह है कि नमो एप डाउनलोड करवाओ और प्रधानमंत्री से मिलने का मौका पाओ। भाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि दिल्ली प्रदेश के उन भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं को पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात करने का मौका मिलेगा, जो 51 सौ लोगों को नमो ऐप डाउनलोड करवाएंगे। 

दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने कहा कि जो 11 सौ लोगों को नमो ऐप डाउनलोड करवाएंगे, उन्हें पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात का अवसर मिलेगा। आदेश गुप्ता ने कहा कि लोगों को ऐप से जोड़ने के लिए पार्टी की दिल्ली इकाई ने जुलाई में अभियान शुरू किया था। यह ऐप प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आधिकारिक मोबाइल एप्लिकेशन है।

विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली में डेंगू फैलने का खतरा बढ़ा : आदेश गुप्ता
दिल्ली प्रदेश भाजपा ने आरोप लगाया है कि एक बार फिर दिल्ली में कुछ समय की बरसात ने छोटे-बड़े नालों में उफान ला दिया और अनेक कालोनियों सहित सड़कों पर पानी जमा हो गया। इस कारण लोगों को जगह-जगह घंटों जाम की समस्या का सामना करना पड़ा।

प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने कहा कि बरसात ने दिल्ली को बुरी तरड धोया दिया है। वर्ल्ड क्लास सिटी में जगह-जगह टापू नजर आने लगे हैं, जबकि भाजपा ने मानसून से पहले ही दिल्ली सरकार को आगाह किया था और कई सुझाव भी दिए थे, मगर दिल्ली सरकार ने मानसून आने से पहले पूरी तैयारी नहीं की।

उन्होंने कहा कि जगह-जगह पानी जमा होने से चिकिनगुनिया, डेंगू, और मौसमी बीमारियां बढ़ेगी जिससे हजारों लोगों के प्रभावित होने का खतरा बढ़ गया है। इस कारण दिल्ली सरकार जल भराव न होने के संबंध में कदम उठाए और डेंगू, मलेरिया और चिकिनगुनियां की रोकथाम के उपाय भी करने चाहिए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें