फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi News: कश्मीर से लेकर दिल्ली-एनसीआर तक हिली धरती, घरों से बाहर निकले लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। दिल्ली और इसके आसपास के इलाके में शनिवार शाम को भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 6.2 रिकॉर्ड की गई। यह भारतीय समयानुसार 7 बजकर 4 मिनट पर महसूस किया गया। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार, इसका केंद्र अफगानिस्तान था, जो जमीन से 215 किमी नीचे था। भूकंप के झटके महसूस होते ही दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में लोग एहतियात के तौर पर इमारतों और घरों से बाहर निकल आए। कुछ जगहों पर लोगों ने सोशल मीडिया पर भी भूकंप के झटके महसूस होने की जानकारी शेयर की। फिलहाल किसी तरह के जान-माल के नुकसान की कोई तत्काल सूचना नहीं मिली है। विशेषज्ञों के अनुसार, धरती की सतह से अधिक गहराई में आने वाले भूकंप के झटके व्यापक इलाके में महसूस होते हैं, लेकिन सतह पर नुकसान अपेक्षाकृत कम होने की संभावना रहती है। अफगानिस्तान का हिंदूकुश क्षेत्र भूकंपीय रूप से काफी संवेदनशील है। यहां भारतीय और यूरेशियन टेक्टोनिक प्लेटों की टक्कर के कारण अक्सर तेज भूकंप आते रहते हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें