फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi News: महिला के कानों से कुंडल झपटे, आरोपी धरा

विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्वी दिल्ली। दयालपुर में बुधवार देर रात एक बदमाश ने महिला के कानों से सोने के कुंडल झपट लिए। वारदात के कुछ घंटे बाद ही पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसकी पहचान गाजियाबाद के लोनी निवासी दानिश उर्फ सुहैल खान के रूप में हुई है। पुलिस ने लूटे गए कुंडल बरामद कर लिए हैं। उत्तर-पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त राहुल अलवाल ने बताया 18 नवंबर की रात दयालपुर में महिला से कुंडल झपटने की सूचना मिली। पीड़िता सविता ने बताया कि वह बृजपुरी में अपनी मां गंगा देवी से मिलने आई थीं। रात में अपनी ननद के साथ घर लौट रही थीं। दोनों बी ब्लॉक बस स्टैंड के पास घोंडा जाने के लिए ई-रिक्शा का इंतजार कर रही थीं, तभी एक युवक पीछे से आया और उनके कानों से जबरन कुंडल झपटकर भागने लगा। विरोध करने पर महिला के कानों में चोट लग गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। आसपास लगे कैमरों की फुटेज और स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के आधार पर आरोपी की पहचान कर उसे पकड़ लिया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें