फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi News: लूट का विरोध करने पर ई-रिक्शा चालक को चाकू मारा

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। आदर्श नगर इलाके में मोबाइल लूटने का विरोध करने पर बदमाश ने ई-रिक्शा चालक पर चाकू से हमला कर दिया। पीड़ित की पहचान सरोज के रूप में हुई है। हमले में चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने लहूलुहान हालत में पीड़ित को बाबू जगजीवन राम अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस मामला दर्ज कर फरार आरोपी की पहचान कर रही है। जानकारी के मुताबिक सरोज मुखर्जी नगर में रहता है। सोमवार शाम वह आजादपुर मंडी के पास यात्रियों का इंतजार कर रहा था। इसी दौरान उसके पास एक युवक आया और उसके हाथ से मोबाइल फोन छीनने लगा। सरोज के विरोध करने पर बदमाश ने गुस्से में आकर उसपर चाकू से हमला कर दिया। जिला पुलिस उपायुक्त आकांक्षा यादव ने बताया कि पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर आरोपी की पहचान करने की कोशिश में जुट गई है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें