फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली की हवा अभी भी 'खराब': औसत एक्यूआई 227 रहा, इन पांच केंद्रों पर आबोहवा बहुत खराब; 19 पर मध्यम श्रेणी में

Tue, 24 Nov 2026 07:46 PM IST
Akash Dubey संवाद न्यूज एजेंसी, नई दिल्ली

सार

दिल्ली का औसत एक्यूआई 227 रहा। यह 23 नवंबर के 263 एक्यूआई से 36 अंक कम था। कैंटोनमेंट (346), डीटीयू, सिरीफोर्ट, नॉर्थ कैंपस और एनएसयूटी जफरपुर में हवा 'बहुत खराब' श्रेणी में दर्ज हुई।
विज्ञापन
दिल्ली में प्रदूषण का हाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी में प्रदूषण का स्तर कभी घट रहा है, तो कभी बढ़ रहा है। मंगलवार शाम पांच बजे राजधानी का औसत एक्यूआई करीब 227 रहा, जो खराब श्रेणी में है। 23 नवंबर को यह करीब 263 था। यानी एक दिन में औसत एक्यूआई में 36 अंकों की कमी आई। वहीं, सबसे अधिक प्रदूषण कैंटोनमेंट क्षेत्र में दर्ज हुआ, जहां एक्यूआई 346 तक पहुंच गया। इसके अलावा दिल्ली प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (डीटीयू) में 312, सिरीफोर्ट में 311, नॉर्थ कैंपस में 302 और एनएसयूटी जफरपुर में 301 एक्यूआई रहा। इन पांचों केंद्रों पर हवा बहुत खराब श्रेणी में दर्ज की गई।

विज्ञापन


केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के निगरानी आंकड़ों के अनुसार, राजधानी के कुल 59 निगरानी केंद्रों में से 58 पर मान्य आंकड़े उपलब्ध रहे। एक केंद्र आरके पुरम में पर्याप्त आंकड़े उपलब्ध नहीं थे। मान्य आंकड़ों वाले 34 केंद्रों पर हवा खराब, 19 पर मध्यम और पांच केंद्रों पर बहुत खराब श्रेणी में रही।

कैंटोनमेंट में सबसे ज्यादा प्रदूषण-
स्टेशनवार आंकड़ों में कैंटोनमेंट क्षेत्र 346 एक्यूआई के साथ सबसे ऊपर रहा। डीटीयू में 312 और सिरीफोर्ट में 311 एक्यूआई दर्ज किया गया। नॉर्थ कैंपस में 302 और एनएसयूटी जफरपुर में 301 एक्यूआई रहा। इन इलाकों में एक्यूआई 300 के पार होने से हवा बहुत खराब श्रेणी में पहुंच गई। वहीं, बुराड़ी क्रॉसिंग और कॉमनवेल्थ स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में 298-298, टॉकटोरा गार्डन में 299 और आईएनजीओयू मैदान गढ़ी में 297 एक्यूआई दर्ज किया गया। इसके अलावा आईटीओ में 290, आईआईटी दिल्ली में 274 और पंजाबी बाग में 257 एक्यूआई रहा।
विज्ञापन


लोधी रोड में सबसे कम एक्यूआई-
राजधानी में सबसे कम एक्यूआई आईएमडी लोधी रोड में 150 दर्ज किया गया। इसके बाद बदरपुर और नजफगढ़ में 164-164, ओखला फेज-2 में 165, वसुंधरा एन्क्लेव में 168 और जरोदा कलां में 169 एक्यूआई रहा। इन केंद्रों पर हवा मध्यम श्रेणी में दर्ज की गई।

पीएम 2.5 बना प्रमुख प्रदूषक-
अधिकांश निगरानी केंद्रों पर पीएम 2.5 प्रमुख प्रदूषक रहा। वहीं, आठ केंद्रों पर पीएम 10 प्रमुख प्रदूषक दर्ज किया गया। इनमें घोगा, आईजीआई एयरपोर्ट, आईएमडी लोधी रोड, जरोदा कलां, एनएसआईटी द्वारका, पूसा आईआईटीएम, टिकरी कलां और वसुंधरा एन्क्लेव शामिल हैं। 

एक नजर में दिल्ली का प्रदूषण-
श्रेणी केंद्रों की संख्या
बहुत खराब (301-400) 5
खराब (201-300) 34
मध्यम (101-200) 19
संतोषजनक (51-100) 0
गंभीर (401-500) 0
मान्य आंकड़े 58
दिल्ली का औसत 227


सबसे प्रदूषित पांच केंद्र
केंद्र एक्यूआई
कैंटोनमेंट 346
डीटीयू 312
सिरीफोर्ट 311
नॉर्थ कैंपस 302
जफरपुर 301

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें