फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीयू : एसओएल में 1 जून से दाखिला प्रक्रिया होगी शुरू-

विज्ञापन
विज्ञापन
डीयू : एसओएल में 1 जून से दाखिला प्रक्रिया होगी शुरू
विज्ञापन

नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग (एसओएल) में शैक्षणिक सत्र 2019-20 में दाखिला प्रक्रिया की शुरुआत 1 जून से शुरू होने जा रही है। एसओएल में उपलब्ध 5 कोर्सेज में बिना विलंब शुल्क 31 जुलाई तक दाखिला लिया जा सकता है। कम अंक प्राप्त करने वाले छात्रों के लिए डीयू में पढ़ने का यह एक बेहतर विकल्प है।
एसओएल अधिकारियों के अनुसार, बीए प्रोग्राम, बीकॉम और ऑनर्स, बीए ऑनर्स व अंग्रेजी, बीए ऑनर्स राजनीतिशास्त्र में ऑनलाइन दाखिले बिना विलंब शुल्क के 1 जून से 31 जुलाई तक दाखिला लिया जा सकता है, जबकि 200 रुपये विलंब शुल्क के साथ दाखिला 1 अगस्त से 31 अगस्त तक लिया जा सकता है। इस तिथि के बाद किसी भी स्थिति में दाखिला नहीं लिया जाएगा। ऑनलाइन दाखिले के लिए एसओएल की वेबसाइट https://sol.du.ac.in पर सभी जानकारी उपलब्ध करा दिया गया है। ऐसे कयास लगाए जा रहे थे कि इस बार दाखिले के लिए पात्रता मानदंड 12वीं पास होना हो सकता है, लेकिन अभी इसे 40 फीसदी ही रखा गया है। इस तरह से 12वीं में 40 फीसदी प्राप्त करने वाले इसमें दाखिला ले सकते हैं। अधिकारियों के अनुसार, अभी इसमें बदलाव की कोई जानकारी नहीं मिली है। लिहाजा बीते साल के पात्रता मानदंड के आधार पर ही दाखिले होंगे। इसमें दाखिले के लिए फॉर्म कंप्यूटर, लैपटॉप और स्मार्ट फोन से भी भरा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि एसओएल में ऐसे छात्र दाखिला लेते हैं, जिनका कम अंक होने के कारण रेगुलर कॉलेज में दाखिला नहीं हो पाता है। एसओएल में भी पढ़ाई करने से डिग्री डीयू की ही मिलती है, लिहाजा छात्रों के बीच एसओएल की काफी लोकप्रियता है। बीते सालों में तो एसओएल में 90 फीसदी से अधिक अंक लाने वाले भी दाखिला ले रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें