फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi News: डीयू में दाखिला के लिए मिले 12 हजार से अधिक आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
-ऑन द स्पॉट मॉप अप दाखिला राउंड के लिए आज से शुरू हो रही प्रक्रिया
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) के शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए यूजी के विभिन्न कार्यक्रमों में ऑन द स्पॉट मॉप अप दाखिला राउंड के लिए 12 हजार से अधिक उम्मीदवारों ने पंजीकरण किया है। उम्मीदवारों के लिए दाखिला प्रक्रिया मंगलवार से शुरू हो रही है। दाखिले के लिए मेरिट के आधार पर उम्मीदवारों को निमंत्रण भेजा जा चुका है।

मॉप अप राउंड-1 के बाद बची खाली सीटों को भरने के लिए दोबारा से ऑन द स्पॉट मॉप अप दाखिला राउंड शुरू किया गया है। दाखिले के लिए विभिन्न कार्यक्रमों में 9194 सीट खाली पड़ी है। इसमें सामान्य श्रेणी में 1439, ओबीसी श्रेणी में 2136, एससी श्रेणी में 1092, एसटी श्रेणी में 1528, ईडब्ल्यूएस में 1248, दिव्यांग श्रेणी में 1263, सिख में 246 और क्रिश्चियन में 242 सीटें शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीयू दाखिला डीन प्रो. हनीत गांधी ने बताया, ऑन द स्पॉट मॉप अप दाखिला राउंड के लिए 12210 उम्मीदवारों ने पंजीकरण किया है। मेरिट लिस्ट के लिए चयनित उम्मीदवारों को निमंत्रण भेज दिया गया है। 23 सितंबर से दाखिला की प्रक्रिया शुरू हो रही है। दाखिले के लिए जिन उम्मीदवारों को निमंत्रण मिला होगा उनको यूनिवर्सिटी की ओर से निर्धारित समय के अनुसार रिपोर्ट करना होगा। अनुपस्थित रहने पर किसी शिकायत को स्वीकार नहीं किया जाएगा और आवंटित सीट अंतिम होगी उसके बाद कोई अपग्रेड और दाखिला वापस नहीं लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें