फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने डीयू विवाद सुलझाया, प्रशासनिक भवन खाली करवाया

विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने डीयू विवाद सुलझाया, प्रशासनिक भवन खाली करवाया
विज्ञापन

विकास गुप्ता रजिस्ट्रार और प्रो. पीसी जोशी कार्यवाहक कुलपति बने रहेंगे
आदेश का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई का आदेश जारी
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय में तीन दिन से जारी विवाद पर केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने विराम लगा दिया है। मामला शुक्रवार को राष्ट्रपति तक पहुंच गया था। मंत्रालय की शुक्रवार को उच्चस्तरीय बैठक देर रात तक चली। इसके बाद विश्वविद्यालय प्रशासन का कार्यालय खाली करवा लिया। वहीं, विकास गुप्ता रजिस्ट्रार और प्रो. पीसी जोशी कार्यवाहक कुलपति बने रहेंगे। हालांकि इन तीन दिन में जिन अधिकारियों ने आदेश का उल्लंघन किया है, उनके खिलाफ विश्वविद्यालय को अनुशासनात्मक कार्रवाई का आदेश भी जारी किया गया है, ताकि भविष्य में ऐसा विवाद न हो।
विज्ञापन

मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, दिल्ली विश्वविद्यालय में अब सब ठीक हो गया है। विश्वविद्यालय प्रशासन और इस विवाद से जुड़े अधिकारियों से लिखित क्लैरिफिकेशन ले लिया गया है। विश्वविद्यालय की पूर्व की व्यवस्था बहाल कर दी गई है। मंत्रालय दिल्ली विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा बृहस्पतिवार को भेजे आदेश पर शुक्रवार को जो जवाब भेजा गया था, उससे नाखुश था। इसी के बाद सभी अधिकारियों को बुलाया गया। इस बैठक के बाद विवाद को सुलझाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें