फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीयू मेें यूजी कोर्सेज में आवेदन करने का बना रिकॉर्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2020-21 में स्नातक पाठ्यक्रमों में दाखिला आवेदन की रेस सोमवार को समाप्त हो गई। स्नातक पाठ्यक्रमों की लगभग 71 हजार सीटों के लिए लगभग ढाई महीने चली ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया में रात आठ बजे तक कुल 5,62,854 पंजीकरण हुए। जिसमें फीस के साथ कुल 3,52,839 आवेदन जमा हुए।
विज्ञापन

इस तरह इस बार आवेदन करने का एक रिकॉर्ड बना है। बीते साल 3,66,889 पंजीकरण हुए थे, जिसमें फीस के साथ कुल 2,56,868 आवेदन जमा हुए थे। वहीं सर्वाधिक आवेदन अनारक्षित श्रेणी के तहत किए गए हैं। वहीं ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया में दिल्ली के आवेदक आवेदन करने में सबसे आगे रहे हैं।
कोरोना महामारी के कारण इस बार आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत 20 जून से हुई थी। उसके बाद से लगातार आवेदन करने की तिथि को बढ़ाया गया। शुरुआत में ईसीए कोटे के तहत आवेदन नहीं हो रहे थे लेकिन इस कोटे की बहाली के बाद एक अगस्त से अन्य छात्रों को भी आवेदन करने की छूट मिली। जिसके आधार पर छात्रों ने 31 अगस्त तक आवेदन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुल पंजीकरण: 5,62,854
आवेदन शुल्क के साथ फॉर्म जमा 3, 52,839
अनारक्षित वर्ग के आवेदन 2,22,210
ओबीसी वर्ग के आवेदन 69,595
एससी वर्ग के आवेदन 42,259
एसटी वर्ग के आवेदन 8,614
ईडब्लयूएस वर्ग के आवेदन 10,161
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें