फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीयू में आवेदन की तिथि बढ़ेगी या नहीं, दिन भर रहा असमंजस

विज्ञापन
विज्ञापन
डीयू : आवेदन तिथि पर दिनभर रही असमंजस
विज्ञापन

नई दिल्ली। दिल्ली हाईकोर्ट के डीयू में दाखिले के लिए आवेदन की तिथि 22 जून तक बढ़ाए जाने और दाखिले बीते साल के मानकों के अनुसार करने के आदेश के बाद शनिवार को दिनभर असमंजस की स्थिति रही। आवेदक पूछते रहे कि आवेदन की तिथि बढ़ेगी या नहीं। डीयू में देर शाम दाखिला समिति की बैठक हुई। बताया जा रहा है कि इसमें डीयू ने कोर्ट के आदेशानुसार ही जाने का फैसला किया है। यानी, 22 जून तक आवेदन किए जा सकेंगे। हालांकि, समाचार लिखे जाने तक इसकी अधिकारिक पुष्टि नहीं की गई और ना ही देर शाम तक कोई जानकारी के अलावा दोबारा दाखिला पोर्टल शुरू हो सका।
दिल्ली विश्वविद्यालय आवेदन की तिथि 22 जून तक बढ़ाने जा रहा है, लेकिन अभी तक कॉलेजों को इस संबंध में सूचना नहीं दी गई है। इस कारण कॉलेज प्रबंधन भी आगे की तैयारी नहीं हो पाने के लिए परेशान नजर आए। सूत्र बताते हैं कि डीयू ने कोर्ट के आदेशानुसार आवेदन तिथि बढ़ाने का निर्णय लिया है। बताया जा रहा है कि कट ऑफ के लिए भी नया शेड्यूल अगले सप्ताह तक जारी किया जाएगा। देर रात तक पोर्टल के दोबारा शुरू होने की संभावना है। सूत्र बताते हैं कि जिन आवेदकों ने आवेदन कर दिया है और उसमें कुछ कोर्सेज को चयनित नहीं किया है, उनके कोर्स चयनित कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन

वहीं, उच्च न्यायालय द्वारा दिए गए आदेशों के संबंध में अकादमिक परिषद के सदस्य डॉ रसाल सिंह ने कहा है कि डीयू एक बहुत बड़ा और प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय है। इसमें बड़ी संख्या में छात्र स्नातक, स्नातकोत्तर और शोध पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेते हैं। हितधारक होने के कारण प्रवेश प्रक्रिया में उन सबकी प्रत्यक्ष भागीदारी होती है। सभी कॉलेजों की स्टाफ काउंसिल सभी विभागों की कमेटी ऑफ कोर्सेज, विभागीय शोध समिति, संकायों के शोध मंडल, संकायों की प्रवेश समिति, स्टैंडिंग कमेटी और विद्वत परिषद आदि विवि की तमाम विधायी संस्थाओं की संस्तुतियों और निर्णयों से ही प्रवेश नीति को अंतिम रूप दिया जाता है। डीयू में एग्जाम ब्रांच की तरह अलग से एडमिशन ब्रांच होनी चाहिए, जो सालभर इस दिशा में काम करते हुए सभी स्टेक होल्डर्स के साथ व्यापक विचार-विमर्श करके प्रवेश नीति बनाए और उसे कार्यान्वित करे।
विज्ञापन

कुछ कॉलेजों ने छपवा लिए थे प्रोसपेक्टस
हाईकोर्ट की डबल बेंच ने डीयू को 22 जून तक आवेदन प्रक्रिया बढ़ाने व बीते साल के मानकों के अनुसार दाखिले करने का आदेश दिया है। इसका असर कॉलेजों पर भी पड़ रहा है। कुछ कॉलेजों ने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 20 जून से शुरू होने वाले दाखिले के लिए प्रोसपेक्टस छपवा लिए थे। इनमें कोर्सेज के अनुसार शैक्षणिक योग्यता व मानकों की जानकारी भी दी गई है। अब जबकि डीयू आवेदन की तिथि बढ़ा सकता है और कट ऑफ का नया शेड्यूल जारी करेगा तो इससे कॉलेजों को भी अपने प्रोसपेक्टस में बदलाव करने पड़ेंगे। इससे कॉलेजों पर दोगुनी मार पड़ रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें