फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi News: डीटीयू ने कम उपस्थिति वाले पीजी छात्रों की मांगी सूची

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। दिल्ली प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (डीटीयू) ने 75 फीसदी से कम उपस्थिति वाले पीजी छात्रों की सूची विभागाध्यक्षों से मांगी है। इसकी सूचना डीन अकादमिक (पीजी) कार्यालय को देने के निर्देश दिए हैं। इस संबंध में विश्वविद्यालय ने सर्कुलर जारी किया है। सर्कुलर के अनुसार पीजी कार्यक्रम के छात्रों को अंतिम सत्र परीक्षा में उपस्थित होने के लिए लेक्चर, प्रैक्टिकल, ट्यूटोरियल में 75 फीसदी उपस्थिति होना अनिवार्य है। विश्वविद्यालय ने सभी संकाय सदस्यों को उपस्थिति रिकॉर्ड समर्थ/ऑनलाइन पोर्टल पर अपडेट करने के निर्देश दिए हैं। 75 फीसदी से कम उपस्थिति वाले छात्रों की सूची को नोटिस बोर्ड पर प्रदर्शित किया जाएगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें