महिला का दावा लिवइन में उसके साथ रह रहा था प्रेमपाल
आगरा के सिकंदरा का रहने वाले प्रेमपाल का परिवार गांव में रहता था। इसके परिवार में पिता रमेशचंद, मां और एक भाई है। प्रेमपाल का भाई जयपुर में रहता है। वहीं प्रेमपाल दिल्ली में एनसीआर में ओला कैब चलाता था। हादसे के बाद महिपालपुर निवासी एक महिला अनु ने दावा किया कि पिछले करीब आठ साल से प्रेमपाल उसके साथ लिव इन में रह रहा था। उसने महिला से शादी नहीं की थी। पुलिस प्रेमपाल और अनु के परिजनों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस आरपी मीणा ने बताया कि गली नंबर-16 निवासी अनु (28) ने बताया कि दोनों के बीच काफी दिनों दोस्ती थी। बाद में प्रेमपाल ने उसके साथ ही लिव इन में रहना शुरू कर दिया था। वहीं प्रेमपाल के परिजनों का बस इतना कहना था कि उसकी अभी शादी नहीं हुई थी। वह अविवाहित था।