फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi News: ई-रिक्शा खड़ा करने के विवाद में चालक पर पेचकस से हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
पड़ोसी ने दोस्तों के साथ मिलकर दिया वारदात को अंजाम
विज्ञापन

छावला थाना पुलिस ने गंभीर चोट पहुंचाने का केस दर्ज किया

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। छावला में गेट के सामने ई-रिक्शा खड़ा करने को लेकर हुए विवाद में पड़ोसी ने दोस्तों के साथ मिलकर चालक जीवन सिंह पर पेचकस से हमला कर घायल कर दिया। मारपीट में उसकी पत्नी पूनम भी घायल हो गई। पीड़ित ने पहले पड़ोसी के खिलाफ शिकायत नहीं की थी लेकिन घटना को लेकर गलती मानने से इंकार करने पर पीड़ित ने उसके खिलाफ थाने में शिकायत कर दी। छावला थाना पुलिस ने गंभीर चोट पहुंचाने का मामला दर्ज कर लिया है। मामला दर्ज होने के बाद से आरोपी फरार है।
पेशे से ई-रिक्शा चालक व मूलरूप से गौतमबुद्ध नगर के गांव सपनावत निवासी जीवन सिंह नजफगढ़ के दीनपुर में रहता है। दर्ज कराई प्राथमिकी में जीवन ने कहा कि 26 जुलाई की दोपहर वह अपना ई-रिक्शा लेकर घर आया। ई-रिक्शा लगाते ही इसी घर में उसके पड़ोस में रहने वाला साहिल और उसके पिता बाहर निकलकर गाली गलौज करने लगे। गाली गलौज करने से मना करने पर उन लोगों ने हमला कर दिया। आरोप है कि साहिल ने फोन कर कुछ दोस्तों को बुला लिया। सभी ने जीवन की कमर में पेचकस से हमला कर उसे घायल कर दिया। पीड़ित ने मकान मालिक को फोन कर घटना की जानकारी दी, तब तक हमलावरों ने डंडे से ई-रिक्शा और कूलर तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मकान मालिक के सामने ही आरोपियों ने जीवन और उसकी पत्नी पूनम पर दोबारा हमला कर दिया। उसके बाद पीड़ित ने घटना की शिकायत पुलिस से की। मौके पर पहुंची पुलिस ने दंपती को राव तुलाराम अस्पताल में भर्ती कराया। इस बीच मकान मालिक ने दोनों परिवारों में सुलह करवाने की कोशिश की। पीड़ित के मुताबिक, साहिल हमले के लिए गलती मानने को तैयार नहीं था। 13 अगस्त की रात पीड़ित ने थाने जाकर आरोपियों के खिलाफ बयान दिया। पुलिस पीड़ित के मेडिकल रिपोर्ट और बयान के आधार पर मामला दर्ज कर जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें