दिल्ली मेट्रो आजकल लोगों के एंटरटेमेंट की जगह बन गई है। कभी वहां लोग डांस करते हैं, कभी स्टंट तो कभी तू-तू मैं-मैं शुरू कर देते हैं। इतना ही नहीं सीट को लेकर अक्सर मार पिटाई तक हो जाती है। दिल्ली मेट्रो का एक और वीडियो सामने आया है। जिसमें एक महिला मेट्रो के अंदर सीट पर बैठी हुई है और वहां मौजूद लोगों को अपनी बाते सुना रही है। इतना ही नहीं सोशल मीडिया पर लोग इस आंटी को शांत होने के लिए कह रहे हैं।
वायरल वीडियो में यह महिला किस बात को लेकर बोल रही है। यह तो स्पष्ट नहीं है। लेकिन महिला के बोलने का अंदाज कमाल का है। महिला कहती है कि आंटी बन रहे हैं अंकल आप। बोलने की तमीज नहीं है और हंसते फिर रहे हैं। नकली टीका लगाकर हेमा मालिनी बनकर दिखा रही है।
वीडियो में महिला आगे कहती है कि असली टीका अलग होता है। भगवान की पूजा का टीका लगाना चाहिए। हम बहुत टेलेंटिड सिंगर हैं। हम हर एक चीज को जानते हैं। हमें पता है कि अगला क्या बोल रहा है। हम ईंट का जवाब पत्थर से देना जानते हैं। 1: 50 मिनट का वीडियो है। जिसमें महिला बोले ही जा रही है।
इससे एक दिन पहले एक लड़की का डांस करते हुए वीडियो सामने आया था। वीडियो में एक लड़की सिर और हाथ पर पट्टी बांधे हुए है और 'बेकरार करके हमें' गाने पर शाहरुख की तरह डांस कर रही है। जवान के लुक में यह लड़की नजर आ रही है।