फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना पर डीएमआरसी सख्त: कोविड प्रोटोकॉल के उल्लंघन पर मेट्रो में 515 यात्रियों पर कार्रवाई

Tue, 13 Apr 2021 10:06 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
विज्ञापन
delhi metro - फोटो : कुमार संजय
विज्ञापन
कोरोना संक्रमण के मामलों में तेज रफ्तार से हो रही बढ़ोतरी को देखते हुए दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन(डीएमआरसी) ने कोविड प्रोटोकॉल का उल्लंघन करने वाले 515 यात्रियों पर कार्रवाई की है। नियमों की अनदेखी करने वालों पर डीएमआरसी के फ्लाइंग स्कवॉड की तरफ से कार्रवाई के साथ-साथ सोशल मीडिया के जरिये यात्रियों से सुरक्षा नियमों के पालन की अपील की जा रही है। 
विज्ञापन


रोजाना औसतन 600 यात्रियों पर कार्रवाई की जा रही है। मेट्रो में यात्रियों की भीड़ बढ़ने के साथ साथ फेस मास्क ठीक से न पहनने और सोशल डिस्टेंसिंग की अनदेखी के मामले भी लगातार बढ़ रहे हैं।

दिल्ली में एक दिन में 13 हजार से अधिक लोगों के संक्रमित होने के बाद प्रवासी श्रमिक भी अब धीरे धीरे गृह राज्यों के लिए लौटने लगे हैं। रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक दिल्ली में नाइट कर्फ्यू होने की वजह से भी दोपहर के वक्त लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। सुरक्षा के लिहाज से मेट्रो में भी रात 10 बजे के बाद केवल जरूरी सेवाओं से जुड़े कर्मियों को ही आईडी कार्ड  दिखाने के बाद ही सफर की इजाजत दी जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें