फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi News: विकास जरूरी है, पर पर्यावरण की कीमत पर नहीं - मुख्य न्यायाधीश

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली।
विज्ञापन

सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश भूषण रामकृष्ण गवई ने दिल्ली के वन महोत्सव 2025 में शिरकत कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। शनिवार को दिल्ली रिज के पीबीजी ग्राउंड में 20 जजों के साथ एक पेड़ मां के नाम पौधरोपण करते हुए कहा कि विकास जरूरी है, लेकिन पर्यावरण की कीमत पर नहीं। पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा भी मौके पर मौजूद रहे।
विज्ञापन


सीजेआई ने दिल्ली सरकार के प्रदूषण से लड़ने के प्रयासों की तारीफ की। उन्होंने कहा, जंगल हमारी और अगली पीढ़ियों की धरोहर हैं। ये दिल्ली में प्रदूषण घटाने में अहम भूमिका निभाते हैं। सुप्रीम कोर्ट सतत विकास और पर्यावरण संरक्षण के लिए हमेशा मजबूती से काम जारी रखेगा। पर्यावरण मंत्री मंजिंदर सिंह सिरसा ने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान को मुख्य न्यायाधीश और जजों की भागीदारी से नया बल मिला। यह दिल्ली की हरियाली और साफ हवा के लिए सामूहिक जिम्मेदारी का प्रतीक है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें