फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi : हिरासत में लिए गए गैंगस्टर दीपक बॉक्सर को मैक्सिको से दिल्ली लाया गया, पुलिस ने बताया बड़ी कामयाबी

Wed, 05 Apr 2023 08:27 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

गैंगस्टर दीपक बॉक्सर को मैक्सिको से लाकर दिल्ली में भारी सुरक्षा में सेल के कार्यालय में रखा गया है। उसे आज दोपहर बाद मकोका की कोर्ट में पेश किया जाएगा और पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा। दिल्ली के सिविल लाइंस इलाके में एक बिल्डर की हत्या समेत बॉक्सर कई मामलों में फरार चल रहा था। 
विज्ञापन
दिल्ली एयरपोर्ट पर गैंगस्टर बॉक्सर... - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली पुलिस गैंगस्टर दीपक पहल उर्फ बॉक्सर को दिल्ली ले आई है। उसे एयरपोर्ट से सीधा स्पेशल सेल के जनकपुरी स्थित कार्यालय ले जाया गया। एयरपोर्ट पर उसकी निगरानी के लिए विशेष पुलिस आयुक्त एचजीएस धारीवाल, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त प्रमोद कुशवाहा के साथ खुद एयरपोर्ट गए थे।

विज्ञापन


उनकी निगरानी में उसे जनकपुरी लाया गया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आईएफएसओ के डीसीपी प्रशांत गौतम की देखरेख में छह सदस्य टीम मेक्सिको गई थी। इसमें तीन सदस्य तुर्किये में रुके थे, जबकि तीन सदस्य मैक्सिको गए थे। बॉक्सर को दिल्ली लाने के साथ ही अमेरिका की खुफिया एजेंसी एफबीआई के अफसर भी साथ आए हैं।

स्पेशल सेल के पुलिस अधिकारियों के अनुसार, बॉक्सर को भारी सुरक्षा में सेल के कार्यालय में रखा गया है। उसे आज दोपहर बाद मकोका की कोर्ट में पेश किया जाएगा और पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा। दिल्ली के सिविल लाइंस इलाके में एक बिल्डर की हत्या समेत बॉक्सर कई मामलों में फरार चल रहा था। 
विज्ञापन




पुलिस ने कहा बड़ी कामयाबी
दिल्ली पहुंचने पर धालीवाल ने कहा कि यह एक बड़ी कामयाबी है कि समन्वित कार्रवाई के जरिए पहली बार एक अपराधी को मैक्सिको जैसी जगह से लाया गया है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल कई महीनों से उसका (गैंगस्टर दीपक बॉक्सर) पीछा कर रही थी। दिल्ली-एनसीआर में इससे बड़ा गैंगस्टर कोई दूसरा नहीं है। इस पर कई टीमों ने काम किया है।

पांच देशों से होकर मैक्सिको पहुंचा था बॉक्सर, एजेंटों को दिए 40 लाख 
बताते हैं कि मैक्सिको के कानकून बंदरगाह से अमेरिका की एजेंसी फेडरल ब्यूरो ऑफ इंवेस्टिगेशन (एफबीआई) व इंटरपोल की मदद से दिल्ली पुलिस की गिरफ्त में आए देश के टॉप-10 गैंगस्टर में शुमार दीपक पहल उर्फ पहलवान उर्फ बॉक्सर अमेरिका भागने की फिराक में था। 

 
विज्ञापन

सुरक्षा एजेंसियों का कहना है कि अगर वह अमेरिका पहुंच जाता तो उसे फिर लाना मुश्किल होता। दीपक एजेंटों (मानव तस्करी करने वाले) के जरिए पांच देशों से होकर मैक्सिको पहुंचा था। बताया जा रहा है कि बॉक्सर ने एजेंटों को मैक्सिको पहुंचाने के लिए करीब 40 लाख रुपये दिए थे। बॉक्सर को मैक्सिको से भारत लाया जा चुका है। वह आज सवेरे ही दिल्ली पहुंचा है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें