नई दिल्ली। लोकतंत्र सेनानी संघ ने आपातकाल 1975-77 के लोकतंत्र सेनानियों और उनके परिवारों के सम्मान के लिए आंदोलन की घोषणा की है। संघ दिल्ली विधानसभा में शाह आयोग की रिपोर्ट रखने की भी मांग करेगा।
संघ के अनुसार, कई राज्यों में लोकतंत्र सेनानियों को सुविधाएं मिल रही हैं। हालांकि, दिल्ली में उन्हें अपेक्षित सम्मान नहीं मिला है। शाह आयोग की रिपोर्ट आपातकाल के दौरान हुई घटनाओं की जांच से संबंधित है। इसे सार्वजनिक करने से जनता को पूरी जानकारी मिलेगी। इन मांगों को लेकर 11 अक्तूबर को दिल्ली में एक बड़ा कार्यक्रम आयोजित होगा। संघ ने सभी लोकतंत्र सेनानियों और उनके परिवारों से इसमें शामिल होने की अपील की है। संवाद