फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi News: महिला सुरक्षा की मांग, छात्राओं ने निकाला मार्च

विज्ञापन
विज्ञापन
छात्राएं बोलीं-कॉलेज और पीजी के आसपास पिंक बूथ स्थापित किए जाएं
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय में छात्राओं की सुरक्षा को लेकर अलग-अलग कॉलेजों में मार्च निकाले जाने का सिलसिला जारी है। बुधवार को श्यामलाल कॉलेज की छात्राओं ने कॉलेज आने-जाने और पीजी में रहने वाली छात्राओं की सुरक्षा को लेकर विरोध मार्च निकाला। छात्राओं ने कॉलेज से नवीन शाहदरा स्थित पीजी क्षेत्र तक मार्च कर महिला सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की। प्रदर्शन के बाद छात्राओं ने स्थानीय थाना एसएचओ को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

उन्होंने कॉलेज और पीजी के आसपास पिंक बूथ स्थापित करने, संवेदनशील इलाकों में पुलिस निगरानी बढ़ाने और छात्राओं की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने की मांग रखी। छात्राओं ने कहा कि सुरक्षा केवल कागजों तक सीमित नहीं रहनी चाहिए। कॉलेज परिसर से लेकर पीजी और वहां तक आने-जाने वाले रास्तों पर भी सुरक्षा के प्रभावी इंतजाम होने चाहिए। मार्च में एनएसयूआई श्यामलाल कॉलेज की इंचार्ज नीति सिंह, पूर्व अध्यक्ष आयुषी चौधरी, छात्र कार्यकर्ता वंशिका बालियान और मोहिनी तोमर तथा कॉलेज की संयुक्त सचिव दिशा समेत कई छात्राएं शामिल हुईं। छात्राओं ने एसएचओ को सौंपे ज्ञापन में महिला सुरक्षा से जुड़े मामलों पर तत्काल कार्रवाई करने और संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी बढ़ाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें