फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delimitation in Delhi : एमसीडी के वार्ड सुरक्षित और आरक्षित, चुनाव आयोग ने अपनाया लेडीज फर्स्ट फॉर्मूला

Fri, 21 Oct 2022 06:11 AM IST
दुष्यंत शर्मा विनोद डबास, नई दिल्ली

सार

दिल्ली राज्य चुनाव आयोग ने एमसीडी के वार्डों का परिसीमन करने के बाद महिलाओं, अनुसूचित जाति एवं अनूसूचित जाति की महिलाओं के लिए वार्ड आरक्षित कर दिए हैं। इस संबंध में अधिसूचना जारी हो गई है। आयोग ने अनुसूचित जाति बहुल वार्डों को अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित किया है।
विज्ञापन
mcd - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली राज्य चुनाव आयोग ने एमसीडी के वार्डों का परिसीमन करने के बाद महिलाओं, अनुसूचित जाति एवं अनूसूचित जाति की महिलाओं के लिए वार्ड आरक्षित कर दिए हैं। इस संबंध में अधिसूचना जारी हो गई है। आयोग ने अनुसूचित जाति बहुल वार्डों को अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित किया है। इसके चलते सुल्तानपुर माजरा व गोकलपुर विधानसभा क्षेत्र के समस्त वार्ड सुरक्षित हो गए है। आयोग ने सामान्य एवं अनुसूचित जाति वर्ग में पहला वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित किया है।

विज्ञापन


राज्य चुनाव आयोग ने एमसीडी के अधीन क्षेत्र में अनुसूचित जाति की जनसंख्या के मद्देनजर 42 वार्ड अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित किए है। वहीं सामान्य एवं अनुसूचित जाति वर्ग के वार्डों में 50 प्रतिशत महिलाओं को आरक्षण दिया है। इस तरह 42 वार्डों में से 21 वार्ड अनुसूचित जाति की महिलाओं के लिए आरक्षित किए है, जबकि सामान्य वर्ग के 208 वार्डों में से 104 वार्ड महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए है। 

इस तरह 104 वार्ड सामान्य होंगे। दूसरी ओर गोकलपुर विधानसभा क्षेत्र के चारों व सुल्तानपुर माजरा विधानसभा क्षेत्र के तीनों वार्ड अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हो गए है। वहीं मंगोलपुरी, करोल बाग, मादीपुर, अंबेडकर नगर, तुगलकाबाद, कोंडली, सीमापुरी व त्रिलोकपुरी क्षेत्र के तीन में से दो वार्ड सुरक्षित हो गए है, जबकि देवली के चार में से दो वार्ड अनुसूचित जाति के आरक्षित हुए है।
विज्ञापन


अनुसूचित जाति की महिलाओं के लिए आरक्षित वार्ड
12, 34, 43, 45, 50, 66, 71, 77, 83, 85, 94, 162, 165, 177, 180, 191, 194, 207, 218, 237, 239

अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित वार्ड
28, 42, 44, 49, 62, 67, 73, 80, 84, 93, 140, 164, 166, 179, 185, 192, 195, 215, 220, 238, 240

महिलाओं के लिए आरक्षित वार्ड
1, 3, 5, 7, 9, 11, 14, 16, 18, 20, 22, 24, 26, 29, 31, 33, 36, 38, 40, 46, 48, 52, 54, 56, 58, 60, 63, 65, 69, 72, 75, 78, 81, 86, 88, 90, 92, 96, 98, 100, 102, 104, 106, 108, 110, 112, 114, 116, 118, 120, 122, 124, 126, 128, 130, 132, 134, 136, 138, 141, 143, 145, 147, 149, 151, 153, 155, 157, 159, 161, 167, 169, 171, 173, 175, 178, 182, 184, 187, 189, 193, 197, 199, 201, 203, 205, 208, 210, 212, 214, 217, 221, 223, 225, 227, 229, 231, 233, 235, 41, 243, 245, 247, 249

सामान्य वार्ड
2, 4, 6, 8, 10, 13, 15, 17, 19, 21, 23, 25, 27, 30, 32, 35, 37, 39, 41, 47, 51, 53, 55, 57, 59, 61, 64 68, 70, 74, 76, 79, 82, 87, 89, 91, 95, 97, 99, 101, 103, 105, 107, 109, 111, 113, 115, 117, 119, 121, 123, 125, 127, 129, 131, 133, 135, 137, 139, 142, 144, 146, 148, 150, 152, 154, 156, 158, 160, 163, 168, 170, 172, 174, 176, 181, 183, 186, 188, 190, 196, 198, 200, 202, 204, 206, 209, 211, 213, 216, 219, 222, 224, 226, 228, 230, 232, 234, 236, 242, 244, 246, 248, 250

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें