राजधानी दिल्ली के न्यू अशोक नगर में आज सुबह एक युवक पर उसके पड़ोसी ने चाकू से हमला कर दिया। आरोपी और पीड़ित दोनों पड़ोसी हैं और कचरे को लेकर उनका झगड़ा हुआ था। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और फरार आरोपी की तलाश में जुटी है।