फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदला मौसम : दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में झमाझम बारिश, तेज आंधी के साथ दिन में छाया अंधेरा

Thu, 06 May 2021 04:41 PM IST
सुशील कुमार कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

तेज आंधी और बादल छा जाने से दिन में ही अंधेरा छा गया है। वाहन चालकों को अपने गाड़ी की लाइट जला कर जाना पड़ रहा है। 
विज्ञापन
गाड़ी की लाइट जलाकर जाते वाहन चालक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली-एनसीआर में गुरुवार दोपहर अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। आसमान में काले बादल छा गए और हवा की रफ्तार भी तेज हो गई। दिल्ली के कई इलाकों में झमाझम बारिश हो रही है। बदलते मौसम से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। तेज आंधी और बादल छा जाने से दिन में ही अंधेरा छा गया है। वाहन चालकों को अपने गाड़ी की लाइट जला कर जाना पड़ रहा है। 

विज्ञापन


वहीं तेज आंधी और बरिश के बाद गाजियाबाद के कई इलाकों में बिजली गुल हो गई है। विद्युत बाधित होने से घर से काम करने वालों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

गौरतलब है कि दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों में पिछले एक हफ्ते से ज्यादा समय से आसमान में बादल छाये हैं। मौसम विभाग ने दिल्ली में झमाझम बारिश की संभावना जताई थी। साथ ही कहा था कि दिल्लीवालों को गर्मी से बहुत जल्द राहत मिलने वाली है। 
विज्ञापन

 

विज्ञापन

बता दें कि साल में यही वक्त है जब पृथ्वी सूर्य के सबसे नजदीक होती है। ऐसे में गर्मी का विकराल रूप दिखाना लाजमी है। लेकिन हुई झमाझम बारिश ने सूरज की आग को धरती पर आने से रोकने का काम किया है। मौसम विभाग के अनुसार, अधिकतम तापमान में 3 अंकों की गिरावट के साथ 37 डिग्री सेल्सियस पर आने की संभावना है। 

मौसम विभाग का कहना है कि अगले सप्ताह मंगलवार तक दिल्ली में मौसम की स्थति ऐसे ही रहने वाली है। इस दौरान कभी भी रिमझिम बरसात या फिर आंधी के साथ बरसात होने की संभावना बनी रहेगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें