दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने अपहरण और हत्या के मामले में वांछित चल रही एक महिला आरोपी को गिरफ्तार किया है। दिल्ली पुलिस ने यह जानकारी दी।
स्पेशल सेल के पुलिस उपायुक्त जसमीत सिंह ने बताया कि महिला पर अपहरण और हत्या का मामला दर्ज है। उसे इस मामले में 2018 में उद्घोषित अपराधी घोषित कर दिया गया था। आरोपी महिला गैंगस्टर राहुल जाट की पत्नी है।