फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली यातायात: वाहनों की रफ्तार पर लगेगा ब्रेक, अधिकतम गति सीमा में किया गया बदलाव

Fri, 11 Jun 2021 02:44 PM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

राजधानी दिल्ली में यातायात पुलिस ने दो पहिया से लेकर चार पहिया और सभी वाहनों की अधिकतम गति सीमा में बदलाव किया है। पुलिस ने खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है।
विज्ञापन
दिल्ली की सड़क पर यातायात - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली की सड़कों पर फर्राटा भरने वाले वाहनों की रफ्तार पर एक बार फिर ब्रेक लगा दिया गया है। दोपहिया वाहनों से लेकर ऑटो, कार और ट्रकों तक के लिए अधिकतम गति सीमा तय कर दी गई है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस द्वारा जारी की गई लिस्ट में अलग-अलग रोड का नाम दिया गया है और वहां कौन सा वाहन कितनी गति से चल सकता है, उसकी जानकारी दी गई है। 

विज्ञापन


ये जानकारी साझा करते हुए यातायात पुलिस ने बताया है कि मोटर व्हीकल की अधिकतम स्पीड लिमिट में बदलाव किया गया है। इसके अनुसार नई लिस्ट के अनुसार, कार, टैक्सी या कैब की अधिकतम स्पीड 60 से 70 किमी प्रति घंटा रखी गई है। ज्यादातर इलाकों में अधिकतम गति 70 किमी प्रति घंटा रखी गई है, लेकिन कुछ इलाके जो अधिक संवेदनशील हैं वहां 60 किमी प्रति घंटा ही अधिकतम स्पीड है।
विज्ञापन




वहीं, दो पहिया वाहनों की अधिकतम स्पीड 50-60 किमी प्रति घंटा रखी गई है, जबकि तीन पहिया वाहनों के लिए अधिकतम स्पीड 40 किमी प्रति घंटा है। 
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें