फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऊर्जा विमर्श : भारत की सौर राजधानी बनेगी दिल्ली, नीति पर राष्ट्रीय परामर्श का आयोजन

Fri, 13 May 2022 06:04 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

इस आयोजन का उद्देश्य दिल्ली के सौर लक्ष्यों के लिए साझा दृष्टिकोण तैयार करना है ताकि दिल्ली को रूफ टॉप सौर ऊर्जा के उपायों को अपनाने के मामले में राष्ट्रीय स्तर पर स्थापित किया जा सके।
विज्ञापन
demo pic... - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली भारत की सौर राजधानी बनेगी। केजरीवाल सरकार ने दिल्ली की नई सौर नीति तैयार करने के लिए दिल्ली सौर नीति पर राष्ट्रीय परामर्श का आयोजन किया। इस आयोजन का उद्देश्य दिल्ली के सौर लक्ष्यों के लिए साझा दृष्टिकोण तैयार करना है ताकि दिल्ली को रूफ टॉप सौर ऊर्जा के उपायों को अपनाने के मामले में राष्ट्रीय स्तर पर स्थापित किया जा सके।

विज्ञापन


इंडिया इंटरनेशनल सेंटर में आयोजित परामर्श कार्यक्रम में दिल्ली के ऊर्जा मंत्री सत्येंद्र जैन, डीडीसी उपाध्यक्ष जस्मिन शाह, अतिरिक्त मुख्य सचिव गोपाल मोहन, सत्य गोपाल सहित कई एजेंसियों के प्रतिनिधि शामिल हुए। 

उद्घाटन सत्र के दौरान आरएमआई इंडिया, आईसीएलईआई, सीईईडब्ल्यू, अर्न्स्ट एंड यंग सहित दूसरे संगठनों की तरफ से सौर ऊर्जा के विकल्पों को अपनाने में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पहलुओं को प्रदर्शित किया गया। इस मौके पर ऊर्जा मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा कि दिल्ली सरकार नियमित रूप से ऐसे नीति परामर्श सत्र का आयोजन कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें