फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुराद हुई पूरी: सागर धनखड़ हत्याकांड के आरोपी पहलवान सुशील कुमार के लिए तिहाड़ में लगेगा टीवी

Thu, 22 Jul 2021 04:09 PM IST
सुशील कुमार कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

जेल अधिकारियों के मुताबिक जेल में बंद करीब 16 हजार अन्य कैदियों को यह सुविधा दी गई है। कैदी जेल में लगे करीब पांच सौ एलईडी टीवी पर मैच को देख सकेंगे। 
विज्ञापन
पहलवान सुशील कुमार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्रसाल स्टेडियम में पहलवान सागर धनखड़ की हत्या के आरोप में तिहाड़ जेल में बंद सुशील कुमार 23 जुलाई से टोक्यो में आयोजित ओलंपिक के मैच को देख सकेगा। तिहाड़ जेल प्रशासन ने इसकी इजाजत दे दी है। जेल प्रशासन के मुताबिक सुशील कुमार सेल के कॉमन एरिया में अन्य कैदियों के साथ मैच देखेगा।

विज्ञापन


जेल अधिकारियों के मुताबिक जेल में बंद करीब 16 हजार अन्य कैदियों को यह सुविधा दी गई है। कैदी जेल में लगे करीब पांच सौ एलईडी टीवी पर मैच को देख सकेंगे। सुशील कुमार के सेल में जेल प्रशासन ने टीवी लगाने की अनुमति नहीं दी है। सुशील ने 2 जुलाई को अपने वकील के जरिए तिहाड़ जेल प्रशासन को एक पत्र लिखकर उसके सेल में टीवी लगाने की मांग की थी। 

पत्र में उसने कहा था कि वह कुश्ती के मैच के साथ साथ जेल के बाहर होने वाले अन्य गतिविधियों की जानकारी रखना चाहता है। इसके लिए उसके सेल में टीवी की सुविधा प्रदान की जाए। जेल अधिकारियों ने उसके मांग पर गौर करते हुए उसके सेल के कॉमन एरिया में एक टीवी की व्यवस्था कर दी है। 
विज्ञापन


जेल अधिकारियों का कहना है कि सुशील अन्य कैदियों के साथ वहां मैच और टीवी पर आने वाले अन्य जानकारी ले सकेगा। सागर धनखड़ की हत्या के आरोपी सुशील को गिरफ्तार करने के बाद उसे मंडोली जेल में रखा गया था। लेकिन बाद में सुरक्षा कारणों से उसे तिहाड़ जेल नंबर दो के एक सेल में शिफ्ट कर दिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें