4 अगस्त को दिल्ली के आईजीआई हवाई अड्डे के टर्मिनल-3 पर सीआईएसएफ कर्मियों ने एक महत्वपूर्ण कार्रवाई की जब उन्होंने सुरक्षा जांच के दौरान एक यात्री की कमर बेल्ट में छुपाए गए लगभग 80 ग्राम वजन के हीरे का पता लगाया। यह यात्री इस्तांबुल के लिए उड़ान भर रहा था और उसकी पहचान जितेंद्र फारसियो के रूप में हुई।
विज्ञापन
सीआईएसएफ की सतर्कता ने मामले को और गंभीरता से लिया और इस घटना की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों और सीमा शुल्क अधिकारियों को दी गई। यात्री के मोबाइल फोन की गहन जांच और सावधानीपूर्वक पूछताछ के बाद पता चला कि उसके साथी एम अनुज पाटिल भगवान जो उसी उड़ान से यात्रा कर रहा था। के पास भी हीरे थे। सीसीटीवी फुटेज की मदद से इस यात्री का पता लगाया गया और उसे रोका गया। उसके हैंडबैग की जांच करने पर लगभग 83 ग्राम वजन के हीरे बरामद किए गए।
इस प्रकार दोनों यात्रियों के पास से कुल मिलाकर 163 ग्राम वजन के हीरे बरामद हुए जिनकी कीमत लगभग 60 लाख रुपये बताई जा रही है। सीआईएसएफ ने इन हीरों को सीमा शुल्क अधिकारियों के हवाले कर दिया है। जो अब मामले की आगे की कार्रवाई करेंगे। इस बड़ी सफलता ने एयरपोर्ट सुरक्षा की सख्ती और प्रभावशीलता को दर्शाया है।