फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सुकेश की पत्नी ने रखा अपना पक्ष, जज के इस सवाल पर साधी चुप्पी

Wed, 05 Jul 2023 10:17 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

200 करोड़ रुपये की ठगी के मामले में दिल्ली की एक कोर्ट में पेश हुई सुकेश की पत्नी ने कहा कि जो पैसा खाते में आया उसके अनुसार सही था। आरोपी जैकलीन फर्नाडिस भी कोर्ट में मौजूद रहीं।
विज्ञापन
सुकेश चंद्रशेखर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

200 करोड़ रुपये की ठगी मामले में आरोपी ठग सुकेश चन्द्रा और अन्य के खिलाफ अभियोग तय करने के मुददे पर जिरह शुरू हो गई। सुकेश की पत्नी ने कहा कि उसके खाते में आए पैसे की उसे जानकारी थी और उसे यह जानकारी नहीं थी कि पैसा गलत तरीके से आया है। उसने माना कि जो पैसा आया है वह सही है। वहीं सुनवाई के दौरान मामले में आरोपी जैकलीन फर्नाडिस भी अदालत में उपस्थित थी।

विज्ञापन


पटियाला हाउस अदालत स्थित विशेष न्यायाधीश शैलेन्द्र मलिक के समक्ष उनकी पत्नी के वकील ने कहा कि उनकी मुवक्किला के खिलाफ ऐसा कोई साक्ष्य नहीं है कि वह वह मनी लॉन्ड्रिंग मामले में लिप्त है। उन्होंने कहा उनके पति ने जो भी पैसे खाते में डाले उसके अनुसार सही कमाई के थे। उसे ऐसी कोई जानकारी नहीं है कि पैसे ठगी के हैं। उसे अपने पति पर विश्वास है।

अदालत ने सुकेश की पत्नी से सवाल किया कि आपने जेल में बंद सुकेश से फोन पर बात की और व्हाट्स एप कॉल की। क्या आपको नहीं पता यह गैरकानूनी है और आप कानून के तहत बात कर सकती थी। इस पर उसकी पत्नी ने चुप्पी साध ली। इसी के साथ उनकी और से अभियोग पर जिरह पूरी हो गई। अब मामले में अन्य आरोपी अपना पक्ष रखेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें