फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi : निजी स्कूलों में नर्सरी दाखिले की दूसरी सूची आज, अभिभावक सुनिश्चित कर लें सीट

Mon, 06 Feb 2023 03:51 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
नर्सरी दाखिला file pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

 दिल्ली के निजी स्कूलों में नर्सरी की 75 फीसदी ओपन सीटों पर जारी दाखिले की दौड़ के तहत दूसरी सूची आज जारी होगी। इसके साथ ही स्कूलों की ओर से प्रतीक्षा सूची भी जारी की जाएगी। दरअसल कुछ स्कूलों में अब भी 20-30 सीटें खाली हैं। 

विज्ञापन


लिहाजा जिन बच्चों का दाखिला अब तक नहीं हुआ है, उनके पास दाखिले का अवसर बना हुआ है। इस सूची के बाद भी यदि सीटें खाली रहती हैं तो एक मार्च को अंतिम सूची जारी की जाएगी। स्कूल प्रिंसिपल की सलाह है कि अभिभावकों को इस सूची में अपने बच्चों का जहां दाखिला मिले वहां दिला देना चाहिए। वे अन्य सूची का इंतजार न करें। दूसरी सूची में दाखिला नहीं लेने पर आगे दाखिले के अवसर कम हो सकते हैं। शिक्षा निदेशालय की गाइडलाइंस के अनुसार 17 मार्च के बाद स्कूलों में दाखिले नहीं होंगे।

दूसरी सूची को ही मानें अंतिम अवसर
दूसरी सूची के बाद यदि अभिभावकों को कोई दिक्कत है तो वे अपनी समस्याओं का समाधान 8 फरवरी से 14 फरवरी तक कर सकते हैं। यदि किसी बच्चे का नाम दूसरी सूची में किसी मनपसंद स्कूल में आ जाता है तो वह पहली सूची में हुए दाखिले को वापस जरूर ले ले। नाम वापस लेने से फीस का कुछ हिस्सा काटकर बाकी फीस वापस हो जाएगी। इसके साथ ही खाली हुई सीट पर अन्य बच्चों को दाखिले का अवसर मिल सकेगा। वहीं स्कूल सीटें खाली रहने पर ही तीसरी सूची निकालेंगे। लिहाजा दूसरी सूची को ही दाखिले का अंतिम अवसर समझकर अपने पाल्य को दाखिला दिला दें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें