फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi News: दिल्ली के स्कूलों को मिलेगा ग्रीन अवाॅर्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
तीन श्रेणियों के तहत सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त व निजी स्कूलों को दिया जाएगा
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। पर्यावरण की बेहतरी की दिशा में काम करने के लिए दिल्ली के स्कूलों को ग्रीन अवाॅर्ड दिया जाएगा। शिक्षा निदेशालय ने इसके लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। स्कूल 31 मार्च तक आवेदन कर सकते हैं। सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त व निजी स्कूलों की श्रेणी के तहत स्कूलों का चयन किया जाएगा। हरित स्कूल के प्रयास के तहत चयनित स्कूलों को शील्ड व सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन


शिक्षा निदेशालय पर्यावरण और हरित विद्यालय की बेहतरी के लिए अपने स्कूलों में विभिन्न हरियाली, पौधरोपण अभियान और जागरुकता कार्यक्रम चला रहा है। इसी संबंध में यह हरित पुरस्कार (ग्रीन पुरस्कार) दिया जाएगा। इसके लिए स्कूल में ग्रीन एरिया, स्कूलों में पौधरोपण, वेस्ट मैनेजमेंट, प्लास्टिक फ्री स्कूल, इको क्लब गतिविधियों, सोलर पैनल, वर्षा जल संचयन प्रणाली को देखा जाएगा। इस संबंध में निदेशालय ने सभी स्कूल प्राचार्यों को परिपत्र जारी कर सूचित किया है। यह प्रतियोगिता राज्य स्तर पर होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें