दक्षिण-पूर्वी जिले में पुलिस को कोरोना वायरस से सुरक्षित रखने के लिए खास इंतजाम किए गए हैं। पुलिसवालों को भी अपने थाना परिसर में जाने के लिए सैनिटाइजर सुरंग से होकर गुजरना होगा। गोविंदपुरी थाने के गेट पर सैनिटाइजर टनल बनाई गई है, जिसमें से पुलिसवालों को होकर जाना पड़ेगा।
आने वाले दिनों में सभी थानों पर टनल की व्यवस्था की योजना तैयार की जा रही है। दक्षिण-पूर्वी जिले के डीसीपी आरपी मीणा ने बताया कि आम लोगों की सुरक्षा के साथ पुलिस को कोरोना वायरस से बचाए रखने की एक बड़ी चुनौती है।
ज्यादातर पुलिसकर्मी हर समय सड़कों पर कानून का पालन कराने के लिए ड्यूटी करते हैं। ऐसे में उनकी सुरक्षा के लिए गोविंदपुरी थाने में एक सैनिटाइजर टनल बनाया गया है। इस सुरंग में घुसते ही पुलिसकर्मी और वहां पहुंचने वाले लोगों पर फव्वारे से छिड़काव होगा और वह पूरी तरह सैनिटाइज हो जाएगा।