फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi Corona: पिछले 24 घंटे में दिल्ली में मिले 20718 कोरोना संक्रमित, 30 की मौत, संक्रमण दर 30 फीसदी के पार

Sat, 15 Jan 2022 05:54 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि पिछले एक दिन में 67,624 सैंपल की जांच में 30.64 फीसदी सैंपल कोरोना संक्रमित मिले हैं। इसके चलते 20,718 लोग संक्रमित मिले हैं। जबकि 30 मरीजों की मौत हुई है। इनके अलावा 19,554 मरीजों को छुट्टी दी गई। 
विज्ञापन
कोरोना जांच - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली में एक ओर सरकार कोरोना का पीक आने का दावा कर रही है। वहीं दूसरी ओर कोविड जांच में निरंतर कमी आने से संक्रमित रोगियों की की संख्या में भी गिरावट आ रही है। बीते दो दिन की तुलना करें तो दैनिक कोरोना जांच का आंकड़ा 98 हजार से कम होकर 67 हजार तक पहुंच गया है। 

विज्ञापन


शनिवार को स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि पिछले एक दिन में 67624 सैंपल की जांच में 30.64 फीसदी यानी 20718 सैंपल कोरोना संक्रमित मिले हैं। इस दौरान 30 मरीजों की मौत हुई है। वहीं 19554 मरीजों को छुट्टी भी मिली है। इससे पहले शुक्रवार को 79578 सैंपल की जांच में 30.64 फीसदी और बृहस्पतिवार को 98832 सैंपल की जांच में 29.21 फीसदी सैंपल कोरोना संक्रमित मिले। इस तरह यह देखा जा सकता है कि सैंपल की संख्या में कमी आने के बाद भी दैनिक संक्रमण दर में लगातार इजाफा हुआ है। 

फिलहाल राजधानी में कुल मरीजों की संख्या 16,91,684 हुई है जिनमें से 15,72,942 मरीज ठीक हुए हैं लेकिन 25335 मरीजों की मौत हुई है। वर्तमान में 93407 कोरोना मरीज उपचाराधीन हैं जिनमें से 69554 मरीजों का उपचार उनके घरों में चल रहा है। जबकि अस्पतालों में 2518, कोविड स्वास्थ्य केंद्र में 585 और 32 रोगियों को कोविड निगरानी केंद्रों में रखा गया है।
विज्ञापन


विभाग ने बताया कि दिल्ली के अस्पतालों में 113 मरीजों की हालत अति गंभीर है जिन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा है। वहीं 887 मरीजों को ऑक्सीजन थैरेपी दी जा रही है और 724 मरीजों का इलाज आईसीयू में चल रहा है। इसी के साथ ही दिल्ली में कुल कंटेनमेंट जोन की संख्या भी 30 हजार पार हुई है। राजधानी में अभी 30472 इलाके कंटेनमेंट जोन में हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें