फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लगातार 5वें दिन आई कोरोना केस में कमी : दिल्ली में शनिवार को सामने आए 17 हजार से अधिक नए मामले, 332 की मौत

Sat, 08 May 2021 05:04 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दिल्ली में पिछले 24 घंटों में कोरोना संक्रमण के 17,364 नए मामले सामने आए हैं। इसी अवधि में 20,160 मरीज ठीक हुए और 332 संक्रमितों की उपचार के दौरान मौत हो गई। 
विज्ञापन
कोरोना जांच करता स्वास्थ्य कर्मी - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली में संक्रमण से हालात कुछ बेहतर होते नजर आ रहे हैं। शनिवार को कोरोना के 17,364 मामले आए और 332 लोगों को मौत हो गई। 22 दिन बाद दिल्ली में 18 हजार से कम मामले आए हैं। पिछले 5 दिनों से दैनिक संक्रमितों की संख्या में लगातार गिरावट आ रही है।

विज्ञापन

    
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, दिल्ली में अब कुल संक्रमितों की संख्या 13,10,231 हो गई है। इनमें से 12,03, 253 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। जबकि, कुल 19,071 लोगों की मौत हो चुकी है। संक्रमण के मामलों में भले ही गिरावट आ रही है, लेकिन दैनिक मौत के मामले अभी कम नहीं हो रहे हैं। इससे दिल्ली में कोरोना से मृत्युदर बढ़कर 1.46 फीसदी हो गई है। 
   


 


विभाग के अनुसार, फिलहाल सक्रिय मरीज 87,907 हो गए हैं। इनमें से अस्पतालों में 19,838 मरीज भर्ती हैं।  कोविड केयर केंद्रों में 840 भर्ती हैं। होम आइसोलेशन में भर्ती रोगियों की संख्या 49,865 हो गई है। कोरोना की जांच के लिए शनिवार को 74,384 टेस्ट हुए, जिसमें 23.34 फीसदी मरीज कोरोना संक्रमित पाए गए। इनमें से आरटीपीसीआर से 62,921 और रैपिड एंटीजन से 11,463 टेस्ट हुए। दिल्ली में अभी तक 1 करोड़ 77 लाख 51 हजार लोगों की जांच हो चुकी है। बढ़ते मामलों के साथ रेड जोन की संख्या बढ़कर 51,338 हो गई है।
विज्ञापन


79,800 लोगों का टीकाकरण हुआ
कोरोना टीकाकरण अभियान में बीते 24 घंटे में कुल 79,800 लोगों को टीका लगाया गया।इनमें 67,753 लोगों को पहली और 12,047 को दूसरी खुराक दी गई।दिल्ली में अबतक कुल 37 लाख 46 हजार लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है।

वहीं शनिवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने शनिवार को चिराग दिल्ली के सर्वोदय गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल के टीकाकरण केंद्र का निरीक्षण किया। वहां 18-44 आयु वर्ग के लोगों को टीका लगाया जा रहा है। सीएम केजरीवाल ने लाभार्थियों से बातचीत भी की।

केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली के 100 स्कूलों में टीके लगाए जा रहे हैं और प्रतिदिन 1 लाख लोगों को टीका लगाया जा रहा है। हम इसे 300 स्कूलों तक विस्तारित करने और प्रति दिन 3 लाख तक टीकाकरण करने की योजना बना रहे हैं। 
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें