फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi : राहुल गांधी पहुंचे बंगाली मार्केट, गोलगप्पे खाए और पुरानी दिल्ली में चखा तरबूज का स्वाद

Wed, 19 Apr 2023 02:11 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

पुरानी दिल्ली में पहुंचकर राहुल गांधी ने तरबूज के अलावा  कई व्यंजनों का आनंद लिया तो बंगाली मार्केट में गोलगप्पों का लुत्फ उठाया।
विज्ञापन
पुरानी दिल्ली में राहुल गांधी... - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सियासी यात्रा से दिल्ली लौटे कांग्रेस नेता राहुल गांधी मंगलवार को अचानक बंगाली मार्केट और पुरानी दिल्ली पहुंच गए। पुरानी दिल्ली में पहुंचकर राहुल गांधी ने तरबूज के अलावा  कई व्यंजनों का आनंद लिया तो बंगाली मार्केट में गोलगप्पों का लुत्फ उठाया। बंगाली मार्केट में राहुल ने कई लोगों से हाथ मिलाया। कईलोगों ने राहुल के साथ सेल्फी भी लीं।   

विज्ञापन


कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पुरानी दिल्ली में तरबूज खाया। राहुल ने जामा मस्जिद के सामने बड़ी संख्या में मौजूद लोगों का अभिवादन किया और कई लोगों के साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं। गौरतलब है कि यह रमजान का महीना चल रहा है। इन दिनों पुरानी दिल्ली का इलाका देर तक गुलजार रहता है। 

राहुल को अपने बीच देख लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। बंगाली मार्केट में बड़ी संख्या में लोग उनके साथ सेल्फी लेने की कोशिश करते दिखे लेकिन वहां मौजूद सभी लोगों को मौका नहीं मिल सका। बंगाली मार्केट के बाद राहुल गांधी पुरानी दिल्ली स्थित मटिया महल बाजार भी गए। यहां राहुल गांधी को एक शरबत की दुकान पर तरबूज का स्वाद लेते देखा गया। 
विज्ञापन


राहुल गांधी के बंगाली मार्केट और मटिया महल बाजार जाने को लेकर कांग्रेस पार्टी ने एक ट्वीट भी किया। इस ट्वीट में पार्टी की तरफ से लिखा गया मोहब्बत की शरबत। राहुल गांधी पहले भी दिल्ली में ऐसी कई जगहों पर जा चुके हैं जहां लोग बेहतर जायके की तलाश में पहुंचते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें