सीजेपी प्रदर्शन को लेकर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था
- फोटो : अमर उजाला
दिल्ली पुलिस ने शनिवार को प्रदर्शन स्थलों पर प्रदर्शनकारियों को रोकने और उन्हें हिरासत में लेने के लिए विशेष रूप से बंद (जाली वाली) बसों का इंतजाम किया था। दिल्ली के जंतर-मंतर पर (सिटिजन्स फॉर जस्टिस एंड पीस) के बड़े विरोध प्रदर्शन के आह्वान को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। दिल्ली पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इन बंद और जाली लगी बसों का इस्तेमाल इसलिए किया गया ताकि हिरासत में लिए गए प्रदर्शनकारी बाहर मौजूद मीडिया को अपनी बाइट या बयान न दे सकें। साथ ही पिछले कुछ प्रदर्शनों के दौरान प्रदर्शनकारियों द्वारा बसों के शीशे तोड़ने और पिछले दरवाजे या खिड़कियों से कूदकर भागने की घटनाएं सामने आई थीं। कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर जारी वीडियो रिपोर्टों के अनुसार, जाली लगाने से प्रदर्शनकारियों के लिए खिड़की के शीशे तोड़ना या बाहर कूदना मुश्किल हो गया। पुलिस अधिकारियों का कहना था कि प्रदर्शनकारियों की सुरक्षा के लिए ऐसा किया था।
जर्सी बेरियल-
दिल्ली पुलिस ने इस बार प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए जर्सी बेरियर (सीमेंट से बना बड़ा स्लैब) लगाए थे। इस बेरियर को क्रेन से उठाकर ही एक जगह से दूसरी जगह रखा जा सकता है। ओबरॉय होन के पास लाला लाजपत राय मार्ग से जाकिर हुसैन मार्ग के तरफ मुड़ते हुए इस जर्सी बेरियर लगा रखे थे। इसके बाद गोल्फ कोर्स के पास भी भी ये बेरियर लगे हुए थे। साथ ही रिंग रोड़ पर लगे हुए थे।
पैर पकड़ा और सड़क पर घसीटा
दिल्ली में प्रदर्शन के दौरान एआईएसएफ छात्रों के साथ पुलिस की सख्ती का वीडियो वायरल हो रहा है। शनिवार को सीजेपी और वामपंथी छात्र संगठनों के प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेने पर पुलिस और छात्रों के बीच झड़प हुई। इस कार्रवाई का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वामपंथी और दूसरे छात्र संगठनों के छात्रों ने दिल्ली में सीईसी के खिलाफ किए गए आंदोलन के दौरान एक सुरक्षाकर्मी एक युवा प्रदर्शनकारी का पैर पकड़कर जमीन पर घसीटता है और उसे वहां से हटाने की कोशिश करता है, जिसके तुरंत बाद एक दूसरा प्रदर्शनकारी अपने साथी को पुलिस की कार्रवाई से बचाने का प्रयास करता है और वो उसके ऊपर लेट जाता है। उसे हटाने के लिए पुलिसकर्मी उसका शर्ट पकड़ पीछे खींचता है। उसके बाद तीसरा प्रदर्शनकारी अपने साथियों को बचाने आता है और फिर उसे हटाने तीसरा पुलिसकर्मी आता है। कुछ देर तक यह क्रम चलता है। यह वीडियो वायरल हो रहा है।