Central Vista Avenu : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 8 सितंबर की शाम को सेंट्रल विस्टा पुनर्विकास परियोजना के तहत विजय चौक से इंडिया गेट तक पूरे खंड का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद अगले दिन इसे आम जनता के लिए खोल दिया जाएगा।
सेंट्रल विस्टा एवेन्यू में राज्यवार पकवान के स्टॉल, हरियाली से घिरे 15.5 किमी लंबे लाल ग्रेनाइट युक्त पैदल पथ जैसी विशेषताएं दिखेंगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 8 सितंबर की शाम को सेंट्रल विस्टा पुनर्विकास परियोजना के तहत विजय चौक से इंडिया गेट तक पूरे खंड का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद अगले दिन इसे आम जनता के लिए खोल दिया जाएगा।
विज्ञापन
केंद्रीय आवास और शहरी मंत्रालय के अधिकारियों के मुताबिक, यहां पर पार्किंग स्थल और 24 घंटे सुरक्षा की सुविधाएं हैं। लाल ग्रेनाइट से बने पथ वाला खंड 20 महीने बाद जनता के लिए खुलेगा। उद्घाटन के दिन लोगों को इंडिया गेट से मान सिंह रोड तक जाने की अनुमति नहीं होगी, लेकिन वे अन्य मार्ग का उपयोग कर सकेंगे। ब्यूरो
चोरी और नुकसान से बचाने के लिए नजर रखेंगे सुरक्षाकर्मी
चोरी रोकने और नुकसान से बचाने के लिए पुलिसकर्मियों और सुरक्षा गार्ड द्वारा निगरानी रखी जाएगी। यहां 80 सुरक्षा गार्ड मार्ग पर नजर रखेंगे।
कृषि व वाणिज्य भवन के पास नौका विहार
नहर क्षेत्र की 19 एकड़ भूमि का जीर्णोद्धार किया गया है। उन्हें एयररेटर जैसी संरचनाओं से सुसज्जित किया गया है। राजपथ पर 16 नए पुल बनाए गए हैं। यहां दो नहरों में कृषि भवन के पास और वाणिज्य भवन के पास नौका विहार होगा।
विज्ञापन
इनका होगा निर्माण
सेंट्रल विस्टा परियोजना के तहत नए त्रिकोणीय संसद भवन, साझा केंद्रीय सचिवालय, 3 किमी लंबे राजपथ का पुनर्विकास, पीएम के नए निवास, कार्यालय और उपराष्ट्रपति के लिए नए एन्क्लेव बनाए जा रहे हैं।