फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: कार हटाने के विवाद में भिड़े पुलिसकर्मी, दो पुलिसकर्मियों ने ड्यूटी कर रहे टीआई को थप्पड़ मारे

Mon, 14 Mar 2022 11:28 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

दिल्ली में कार हटाने को लेकर पुलिसकर्मी भिड़ गए। दो पुलिसकर्मियों ने ड्यूटी कर रहे टीआई की पिटाई कर दी। मामले में अंबेडकर नगर थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। 
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली के खानपुर में सड़क के किनारे खड़ी कार को हटाने के लिए कहने पर स्थानीय सकल ट्रैफिक इंस्पेक्टर की पिटाई करने का मामला सामने आया है। कार हटाने का विवाद इतना बढ़ गया कि दो पुलिसकर्मियों ने टीआई को थप्पड़ मार दिए।
विज्ञापन


टीआई(ट्रैफिक इंस्पेक्टर) की शिकायत पर दो दिन बाद शनिवार को अंबेडकर नगर थाने में एफआईआर दर्ज की गई। दिल्ली पुलिस की प्रवक्ता सुमन नलवा ने बताया कि फिलहाल मामले में दो पुलिसकर्मियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। एक पुलिसकर्मी समेत दो अन्य आरोपियों को बाउंन-डाउन किया गया है।

प्रवक्ता सुमन नलवा ने बताया कि ट्रैफिक पुलिस के चितरंजन पार्क सर्किल के टीआई राजेंद्र प्रसाद बृहस्पतिवार रात दस बजे साथी पुलिसकर्मियों के साथ खानपुर टी पाइंट पर ड्यूटी कर रहे थे। इस दौरान एक क्रेटा कार सड़क के किनारे खड़ी देखी। इस कार में तीन पुलिसकर्मी हवलदार समन सिंह, सिपाही मनोज व अशोक और चालक निशांत सवार थे। 
विज्ञापन


कार की वजह से यातायात बाधित हो रहा था। टीआई ने चालक से कार को हटाने के लिए कहा, मगर चालक ने उनकी बात को अनसुना कर दिया। टीआई ने गाड़ी के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए हवलदार भागीरथ को निर्देश दिए। हवलदार कार के पास चालक से बात करने लगा। तभी कार से बाहर निकले लोगों ने कहा कि वह उनका चालान नहीं काट सकते, वह दिल्ली पुलिस से हैं। यहां वे किसी दोस्त के आने का इंतजार कर रहे है। कहासुनी के दौरान सिपाही अशोक ने इंस्पेक्टर के मुंह पर थप्पड़ मार दिया। इसके बाद उसके दूसरे सहयोगी हवलदार समन सिंह कार से बाहर निकल कर टीआई को थप्पड़ मार दिया। 
 
विज्ञापन

इस घटना के दौरान पीड़ित इंस्पेक्टर ने अपने स्टाफ को बुलाया। तभी आरोपी पुलिसकर्मियों ने वहां से भागने की कोशिश की। मगर ट्रैफिक स्टाफ ने तीनों पुलिसकर्मियों को पकड़ लिया। चालक निशांत कार को लेकर मौके से चला गया। 

इंस्पेक्टर राजेंद्र प्रसाद की शिकायत पर सरकारी काम में बाधा डालने व मारपीट करने की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। दो आरोपी पुलिसकर्मियों अशोक व समन को गिरफ्तार कर लिया गया था। चालक निशांत व तीसरे पुलिसकर्मी मनोज का बाउन-डाउन किया गया है। आरोपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश दे दिए गए हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें