फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली पुलिस: G20 में भारत मंडपम को पांचाल व राजघाट को रामपुर कहकर संभाली सुरक्षा, जानिए सभी का कॉल साइन

Mon, 18 Sep 2023 08:48 AM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

दिल्ली पुलिस ने जी-20 शिखर सम्मेलन की सुरक्षा के लिए चक्रव्यूह ऐसा रचा कि वह उस पर खरी उतरी। कॉल साइन से मजबूत सुरक्षा देने में दिल्ली पुलिस कामयाब हो गई।
 
विज्ञापन
Delhi Police - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जी-20 शिखर सम्मेलन की सुरक्षा दिल्ली पुलिस के सामने अब तक की सबसे बड़ी चुनौती थी। पुलिस अधिकारियों ने सुरक्षा का चक्रव्यूह ऐसा रचा कि वह उस पर खरी उतरी। दिल्ली पुलिस ने भारत मंडपम को पांचाल और राजघाट को रामपुर पुकारा। पुलिस ने अगले दिन भारत मंडपम को निकेतन बनाया। इन कॉल साइन से मजबूत सुरक्षा देने में दिल्ली पुलिस कामयाब हो गई।

विज्ञापन


सम्मेलन के दौरान सुरक्षा का जिम्मा संभालने वाले एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुलिस अधिकारियों के बीच सुरक्षा संबंधी मैसेज देने के लिए बातचीत के लिए कॉल साइन बनाए। हालांकि वायरलेस सेट सभी पुलिस अधिकारियों के पास थे, मगर सुरक्षा संबंधी कोड वर्ड वाले इन मैसेज को सुरक्षा संभालने वाले पुलिस अधिकारी ही समझ पाते थे। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, भारत मंडपम को दिल्ली पुलिस अधिकारियों ने पहले कॉल साइन पांचाल रखा। बाद में अगले दिन कॉल साइन को बदलकर निकेतन कर दिया।

राजघाट का शुरू में सबसे पहले रामपुर नाम रखा गया। बाद में राजघाट का नाम रूद्रपुर कर दिया गया। सम्मेलन के दौरान सिक्योरिटी पुलिस अधिकारियों को कॉल साइन रेनबो था। कारकेड को लीड करने वाले ट्रैफिक पुलिस अधिकारी का कॉल साइन टारजन रखा गया था। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जगहों, पुलिस अधिकारियों व होटल सभी आदि के नाम व कॉल साइन अलग-अलग रखे गए थे। ये नाम व कॉल साइन सुरक्षा में लगे पुलिस अधिकारियों को ही पता रहते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें