फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोन टैपिंग मामला: दिल्ली पुलिस ने सीएम गहलोत के ओएसडी को पूछताछ के लिए तलब किया

Wed, 01 Dec 2021 04:35 PM IST
प्रशांत कुमार पीटीआई, नई दिल्ली

सार

फोन टैपिंग मामल में दिल्ली पुलिस ने राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के ओएसडी को तलब किया है। जिनसे इस मामले में पूछताछ होनी है।
विज्ञापन
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के ओएसडी लोकेश शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली पुलिस ने फोन टैपिंग मामले में राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के ओएसडी लोकेश शर्मा को पूछताछ के लिए तलब किया है।

13 जनवरी तक गिरफ्तारी पर लगी है रोक

विज्ञापन

केंद्र सरकार में जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत की शिकायत पर लोकेश शर्मा समेत अन्य पर फोन टैपिंग मामले में केस दर्ज किया गया था। इस मुकदमे के खिलाफ लोकेश शर्मा दिल्ली हाईकोर्ट पहुंचे थे। कोर्ट ने लोकेश शर्मा की गिरफ्तारी पर 13 जनवरी तक रोक लगा दी थी।


क्या है विवाद
जुलाई 2020 में सचिन पायलट खेमे ने सीएम गहलोत के खिलाफ बगावत कर दी थी। इसके बाद गहलोत सरकार ने भाजपा पर विधायकों की खरीद-फरोख्त के आरोप लगाए थे। इसको लेकर केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत का एक कथित टेप भी वायरल किया गया था। आरोप लगाया गया था कि वह कांग्रेस विधायक भंवरलाल शर्मा के साथ सौदेबाजी कर रहे हैं। हालांकि, बाद में यह मुद्दा शांत हो गया, लेकिन मार्च में भाजपा विधायक की ओर से पूछे गए एक सवाल में सरकार ने खुद माना कि उन्होंने विधिक प्रक्रिया अपनाकर कुछ खास लोगों के फोन टैप करवाए थे। इसके बाद काफी बवाल मचा और विधानसभा में भी इस पर काफी हंगामा हुआ था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें