फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुराड़ी बुजुर्ग हत्याकांड: पुलिस ने सुलझाई मौत की गुत्थी, लूटपाट के लिए पूर्व नौकर ने ले ली जान, हुआ गिरफ्तार

Tue, 15 Jun 2021 01:07 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

उत्तरी-जिला पुलिस उपायुक्त अंटो अल्फोंस ने बताया कि शनिवार रात को बुराड़ी के कमलपुर इलाके में एक बुजुर्ग महिला की गला रेतकर हत्या की गई थी। वारदात की जानकारी महिला के बेटे प्रमोद के घर पहुंचने पर हुई थी। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पिक्साबे
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बुराड़ी इलाके में शनिवार रात बुजुर्ग महिला राजवती (65) की गला रेतकर हत्या करने की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। हत्या के मामले में पुलिस ने महिला के बेटे प्रमोद के पूर्व कर्मचारी शिवम उर्फ शुभम (22) को गिरफ्तार किया है। शुरुआती पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया है कि उसने लूटपाट का विरोध करने पर बुजुर्ग की गला रेतकर बेरहमी से हत्या कर दी। वारदात के बाद वह घर से कुछ जेवरात और कैश लेकर फरार हुआ। सबूत मिटाने की नियत से आरोपी ने घर में आग भी लगाने का प्रयास किया। पुलिस शिवम से पूछताछ कर इस बात का पता लगाने का प्रयास कर रही है कि वारदात में उसके साथ और कौन-कौन शामिल था।

विज्ञापन


उत्तरी-जिला पुलिस उपायुक्त अंटो अल्फोंस ने बताया कि शनिवार रात को बुराड़ी के कमलपुर इलाके में एक बुजुर्ग महिला की गला रेतकर हत्या की गई थी। वारदात की जानकारी महिला के बेटे प्रमोद के घर पहुंचने पर हुई थी। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि घर से करीब 70 हजार रुपये नगद ओर कुछ जेवरात गायब थे। आरोपी ने सबूत मिटाने के लिए घर में आग भी लगाने का प्रयास किया था। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि घर में आरोपी की फ्रेंड्ली एंट्री हुई है। इस आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। छानबीन के दौरान पता चला कि प्रमोद के पूर्व कर्मचारी शिवम का घर पर आना-जाना है। उसी दिन पुलिस आरोपी के पास पहुंची तो वह बुरी तरह नशे में था। पुलिस ने शक के आधार पर आरोपी को हिरासत में लिया। उससे पूछताछ करने पर शिवम ने राजवती की हत्या की बात कबूल कर ली।

शिवम ने बताया कि वह प्रमोद के ढाबे पर काम करता था। लॉकडाउन की वजह से वह नौकरी नहीं कर रहा था, लेकिन उसका प्रमोद के घर आना जाना था। प्रमोद ने कुछ ही समय पूर्व बुराड़ी उत्तराखंड कालोनी में अपना मकान बेचा था। इसके बाद कमलपुर में दूसरा मकान खरीदने के बाद भी उसके पास मोटी रकम बच गई थी। इसी लालच में शनिवार रात को वह महिला के घर पहुंचा। वहां विरोध करने पर उसने महिला की हत्या कर दी। बाद में घर से 70 हजार और जेवरात लूट लिए। शिवम को घर में कोई मोटी रकम नहीं मिली। दरअसल प्रमोद ने बची हुई रकम को कुछ लोगों को दे दिया था। शिवम की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने लूटा गया कैश और जेवरात भी बरामद कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें