फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली : खान चाचा समेत दो रेस्तरां में छापा, 105 ऑक्सीजन कन्सेंट्रेटर बरामद

Sat, 08 May 2021 12:04 AM IST
सुशील कुमार कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दिल्ली पुलिस ने खान मार्केट के खान चाचा रेस्टोरेंट में छापेमारी कर 96 ऑक्सीजन कन्सेंट्रेटर बरामद किए हैं। रेस्टोरेंट में ऑक्सीजन कन्सेंट्रेटर का धंधा चल रहा था। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
पुलिस ने छापा मारकर जब्त किए 96 ऑक्सीजन कन्सेंट्रेटर। - फोटो : ट्विटर ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विज्ञापन

लोधी कालोनी के रेस्टोरेंट-बार से 419 ऑक्सीजन कन्संट्रेटर मिलने के मामले में दक्षिण जिला पुलिस ने शुक्रवार को खान मार्केट के दो बड़े रेस्टोरेंट खान चाचा रेस्टोरेंट और टाउन हॉल रेस्टोरेंट में छापेमारी की। पुलिस ने दोनों रेस्टोरेंट से करीब 105 कन्संट्रेटर बरामद किए हैं। पुलिस ने एक आरोपी की निशानदेही पर खान चाचा रेस्टोरेंट से 96 ऑक्सीजन कन्संट्रेटर और टाउन हॉल से 9 कन्संट्रेटर मशीन बरामद की हैं। मामले में पुलिस अब तक कुल 524 मशीन बरामद कर चुकी है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि तीनों ही रेस्टोरेंट का मालिक नवनीत कालरा नामक शख्स है। इस पूरे मामले में उसकी भूमिका की जांच की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले में जल्द ही कुछ और लोगों की गिरफ्तारी हो सकती है।
विज्ञापन


दक्षिण जिला पुलिस उपायुक्त अतुल कुमार ठाकुर ने बताया तक बुधवार को लोधी कालोनी थाना पुलिस ने सेंट्रल मार्केट लोधी कालोनी के एक रेस्टोरेंट में छापेमारी की थी। वहां से पुलिस की टीम ने 419 कन्संट्रेटर बरामद कर चार लोग गौरव, सतीश सेठी विक्रांत और हितेश को गिरफ्तार किया था। आरोपी रेस्टोरेंट-बार नेग-जू में ऑनलाइन इन कन्संट्रेटर की कालाबाजारी कर रहे थे।

पुलिस ने यहां से अन्य सामान भी बरामद किया। रेस्टोरेंट-बार नवनीत कालरा नामक शख्स का था। पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ की तो हितेश ने बताया कि कुछ और कन्संट्रेटर खान मार्केट के रेस्टोरेंट खान-चाचा और टाउन हॉल में भी मौजूद है। पुलिस की टीम ने शुक्रवार को यहां छापेमारी कर कुल 105 कन्संट्रेटर बरामद किए। आरोपियों के पास से अब तक कुल 524 कन्संट्रेटर बरामद हो चुके हैं।
विज्ञापन


मामले की जांच कर रहे वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का कहना है कि करोड़ों रुपये के कन्संट्रेटर के धंधे के पीछे बड़े नाम हो सकते हैं। रेस्टोरेंट के मालिक नवनीत कालरा व कुछ लोगों से पूछताछ जारी है। जिला पुलिस उपायुक्त अतुल कुमार का कहना है कि जल्द ही मामले में कुछ और लोगों की गिरफ्तारी भी हो सकती है। पुलिस सीसीटीवी व टेक्सीकल सर्विलांस की मदद से पूरे मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें