फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi News: ताजिया जुलूस को लेकर दिल्ली पुलिस अलर्ट, ड्रोन से रखेगी नजर

विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस मुहर्रम के अवसर पर शुक्रवार को निकाले जाने वाले ताजिया जुलूस के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए ड्रोन के जरिए नजर रखेगी। संदिग्ध तत्वों की पहचान के लिए तकनीक का इस्तेमाल करेगी। उत्तर पूर्वी दिल्ली पुलिस जुलूस के दौरान एक हजार से ज्यादा पुलिस कर्मियों को तैनात करेगी तथा मुख्यालय से सुरक्षा बलों की 20 कंपनियों की मांग की गई है।
विज्ञापन

उत्तर पूर्वी दिल्ली के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) राहुल अलवल ने बताया भीड़ पर नजर रखने के लिए 14 ड्रोन का इस्तेमाल किया जाएगा।
डीसीपी के मुताबिक संवेदनशील इलाकों में बैरिकेंडिग की जाएगी। क्यूटीआर तथा दंगा नियंत्रण उपकरणों से लैस अतिरिक्त बल तैनात होंगे। साथ में स्वयंसेवक तैनात होंगे। उपायुक्त अलवल ने कहा कि जुलूस को सुचारू रूप से निकालने को लेकर अमन कमेटियों, भाइचारा समितियों, कैबल ऑपरेटरों और इलाके के प्रतिष्ठित लोगों के साथ थानेदार स्तर से लेकर डीसीपी स्तर तक 21 बैठकें की गई हैं।
ताजिया जुलूस आयोजित करने वाले संगठन अंजुमन ताजियादरान के मुख्य संरक्षक परवेज़ नूर के अनुसार मध्य दिल्ली में पुलिस के साथ बैठकें हुई हैं। स्वयंसेवक हर ताजिए के साथ होते हैं।
विज्ञापन

जुलूस जुमे की नमाज़ के बाद दोपहर तीन बजे निकाले जाएंगे। जामा मस्जिद से निकलने वाला जुलूस अजमेरी गेट आएगा। दूसरी तरफ पुल बंगश के पास बेरी वाले बाग से शुरू होने वाला जुलूस कुतुब रोड होते हुए पहाड़गंज आएगा। वहां से दोनों जुलूस इकट्ठा होकर जोर बाग स्थित स्थानीय करबला जाएंगे। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें