फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली : नवनीत कालरा को लेकर खान मार्केट पहुंची क्राइम ब्रांच की टीम, कर रही पूछताछ

Tue, 18 May 2021 01:48 PM IST
सुशील कुमार कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सोमवार को दिल्ली की एक अदालत ने कथित तौर पर ऑक्सीजन कंसंट्रेटर की जमाखोरी के मामले में पूछताछ के लिए कालरा को तीन दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया।
 
विज्ञापन
दिल्ली : नवनीत कालरा को लेकर खान मार्केट पहुंची क्राइम ब्रांच की टीम - फोटो : ट्विटर ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच की टीम व्यवसायी नवनीत कालरा को लेकर खान मार्केट पहुंची है। वहां, उसके साथ पूछताछ चल रही है। सोमवार को दिल्ली की एक अदालत ने कथित तौर पर ऑक्सीजन कंसंट्रेटर की जमाखोरी के मामले में पूछताछ के लिए कालरा को तीन दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया।

विज्ञापन

 

दिल्ली की साकेत कोर्ट में व्यवसायी कालरा की रिमांड को लेकर सोमवार को सुनवाई हुई थी। अदालत ने पूछताछ के लिए कालरा को तीन दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया। दिल्ली पुलिस ने अदालत से पांच दिन की हिरासत की मांग की थी। अदालत ने पांच दिन की पुलिस हिरासत को खारिज कर तीन दिन की हिरासत में भेज दिया। 

बता दें कि दिल्ली पुलिस ने ऑक्सीजन कंसंट्रेटर की कालाबाजारी के आरोपी फरार नवनीत कालरा को रविवार देर रात गुरुग्राम के सोहना स्थित फार्म हाउस से गिरफ्तार किया था। खान मार्केट स्थित ख्यातनाम रेस्तरां खान चाचा का मालिक कालरा गत 5 मई से फरार था। पुलिस उसकी तलाश में जगह-जगह दबिश दे रही थी। कालरा ने गिरफ्तारी से बचने के लिए अदालत में अग्रिम जमानत की अर्जी भी लगाई थी, लेकिन उसे खारिज कर दिया गया था। दक्षिण जिला पुलिस ने गिरफ्तारी के बाद कालरा को अपराध शाखा के हवाले कर दिया। 
विज्ञापन


दक्षिण जिला पुलिस ने कालरा के खिलाफ 4 मई को मामला दर्ज किया था। इससे पहले पुलिस ने उसके मैनेजर रितेश व दूसरे कारोबारी गौरव सहित चार कर्मचारियों को गिरफ्तार कर लिया था। इनसे पूछताछ के बाद पुलिस ने छह मई को लोदी कॅालोनी स्थित रेस्तरां-बार से 419 ऑक्सीजन कन्संट्रेटर बरामद किए थे। इसके बाद 7 मई को खान मार्केट स्थित खान चाचा रेस्तरां और टाउन हॉल रेस्तरां में छापा मारकर105 कन्संट्रेटर बरामद किए। जांच में पता चला कि तीनों ही रेस्तरां का मालिक नवनीत कालरा है। इस पूरे मामले में पुलिस को उसकी तलाश  थी। 
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें