फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्लीः सिपाही सहित उसकी पत्नी और नवजात बेटी ने जीती कोरोना से जंग, थाने में हुआ स्वागत

Fri, 15 May 2020 04:16 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
पति,पत्नी और बेटी ने जीती कोरोना से जंग - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

उत्तर-पश्चिम जिले में कोरोना वॉरियर्स ने ही नहीं, एक नन्हीं परी ने भी कोरोना को मात दी। जहांगीरपुरी थाने का सिपाही कोरोना संक्रमित हुआ तो उसकी नौ माह की गर्भवती पत्नी भी कोरोना पॉजिटिव हो गई। इलाज के दौरान एक बेटी ने जन्म लिया, जो निगेटिव निकली।

विज्ञापन


कोरोना से जंग लड़कर सिपाही और उसकी पत्नी जब नन्हीं परी को लेकर थाने पहुंचे तो पुलिसकर्मियों तीनों का स्वागत किया। इस मौके पर केक काटने, फूल मालाएं डालकर बच्ची व कोरोना वॉरियर्स का स्वागत किया गया। बाइकों और पुलिस की जिप्सी में लगे गुब्बारों के साथ तीनों को थाने लाकर उनका स्वागत किया गया। सिपाही और उसकी पत्नी इतना प्यार देखकर भावुक हो गए।

पुलिस उपायुक्त विजयंता आर्या ने बताया कि 22 अप्रैल को जहांगीरपुरी थाने में तैनात सिपाही देवेंद्र कोरोना संक्रमित पाया गया।  23 अप्रैल को देवेंद्र को मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया। जांच हुई तो देवेंद्र की पत्नी नीलम की गर्भवती पत्नी भी कोरोना पॉजिटिव आई। उसे भी इलाज के लिए एलएनजेपी अस्प्ताल में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस बीच वरिष्ठ पुलिस अधिकारी दोनों की मदद करते रहे। छह मई को देवेंद्र ने कोरोना को हरा दिया। उसकी रिपोर्ट निगेटिव आई तो अस्पताल से उसे छुट्टी दे दी गई। आठ मई मो नीलम की पत्नी ने एलएनजेपी अस्पताल में एक बच्ची को जन्म दिया। बच्ची का कोरोना टेस्ट हुआ जो निगेटिव आया। परिवार ने राहत की सांस ली।  इलाज के दौरान नीलम भी निगेटिव हो गई। 11 मई को उसे भी अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। इस बीच बृहस्पतिवार को देवेंद्र उसकी पत्नी नीलम और छोटी बच्ची का भव्य स्वागत किया गया। परिवार भी अपना ऐसा स्वागत पाकर बेहद खुश हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें