फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में लड़का चलाता था बाइक, पीछे बैठी लड़की झपटती थी मोबाइल, ऐसे पकड़ी गई बंटी-बबली की जोड़ी

Mon, 01 Mar 2021 08:14 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पश्चिम जिला के विकासपुरी थाना पुलिस ने मौज-मस्ती और नशे की लत पूरी करने के लिए झपटमारी करने वाले एक बंटी-बबली की जोड़ी को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान सिद्धार्थ (20) और उसकी प्रेमिका सिमरन (20) के रूप में हुई है। 
विज्ञापन


पुलिस ने दोनों के पास से झपटा गया मोबाइल और वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद कर ली है। आरोपियों की गिरफ्तारी से पुलिस ने झपटमारी की दो वारदातें सुलझाने का दावा किया है। पुलिस पकड़े गए दोनों आरोपियों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।

पश्चिम जिला पुलिस उपायुक्त उर्विजा गोयल ने बताया कि 26 फरवरी को विकासपुरी इलाके में रिलाइंस मॉल के पास एक महिला से बाइक सवार जोड़े ने मोबाइल झपट लिया था। वारदात के बाद आरोपी रांग साइड मौके से फरार हो गए। पीड़िता ने मामले की शिकायत पुलिस से की। छानबीन के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। 
विज्ञापन


आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला गया। रविवार शाम को पुलिस ने दोनों को धौली पियाऊ के पास से दबोच लिया। आरोपियों की निशानदेही पर महिला का मोबाइल फोन बरामद हो गया। पूछताछ के दौरान आरोपी सिद्धार्थ ने बताया कि वह उत्तम नगर इलाके में रहता है जबकि उसकी प्रेमिका सिमरन बिंदापुर में रहते हैं।

दोनों मौज-मस्ती और नशे की लत पूरी करने के लिए झपटमारी की वारदात को अंजाम देते हैं। पुलिस दोनों से पूछताछ कर पता लगाने का प्रयास कर रही है कि इन लोगों ने अब तक कितनी वारदातों को अंजाम दिया।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें